Chaibasa News : आधा दर्जन गांवों में दंतैल हाथी ने मचाया उत्पात, 12 घर तोड़े

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : आधा दर्जन गांवों में दंतैल हाथी ने मचाया उत्पात, 12 घर तोड़े

डेढ़ माह से ग्रामीण इलाकों में दहशत, लोगों नेे वन विभाग से लगायी गुहार

विज्ञापन

जैंतगढ़. विगत डेढ़ माह से क्षेत्र में झुंड से भटका एक दंतैला हाथी लगातार उत्पात मचा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है. सीमावर्ती क्षेत्र के दर्जनों गांवों में यह हाथी समय-समय पर विचरण करता रहता है और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है. बीती रात करीब 12 बजे हाथी ने एक बार फिर उत्पात मचाते हुए आधा दर्जन गांवों में आतंक फैलाया और रात दो बजे तक क्षेत्र में घूमता रहा.

तेंटूडी पोसी निवासी ग्रामीण डाकवा वीरेंद्र बालमुचू ने बताया कि यह हाथी रात करीब 12 बजे बूढ़ा खमण जंगल की ओर से निकला और बाइहातू, कूदाहातु, सोसोपी, तेंटूडी पोसी, जोड़ापोखर तथा कुंद्रुझोर गांवों में विचरण किया. ग्रामीणों द्वारा मशाल और शोरगुल कर खदेड़े जाने के बाद हाथी महिलीमुरुम जंगल की ओर चला गया.

डेढ़ माह से क्षेत्र में भटक रहा हाथी

बताया जा रहा है कि चंपुआ वन क्षेत्र में मौजूद 23 हाथियों के झुंड से यह दंतैला हाथी भटक गया है. झुंड से अलग होने के बाद यह वैतरणी नदी पार कर जैंतगढ़ क्षेत्र के आसपास भारी तबाही मचा रहा है. पिछले डेढ़ माह से यह हाथी कभी मसाबिला जंगल, कभी जामपानी, कभी दीदीबरु, ढकवा जंगल और कभी कुकुर भूखा जंगल में डेरा डाल रहा है.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola