जैंतगढ़ में दो ट्रकों की भिड़ंत, सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन
दो ट्रकों की भिड़ंत | Prabhat Khabar Network

दो ट्रकों की भिड़ंत | Prabhat Khabar Network

चाईबासा एनएच पर दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर से बड़ा हादसा, ड्राइवर बाल-बाल बचे। घटना के बाद दो घंटे तक सड़क पर लगा रहा लंबा जाम, पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन

जैंतगढ़: चाईबासा एन एच मुख्य मार्ग पर छनपदा गांव के पास दो ट्रेलरों में सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी का अगले हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. अंदर फंसे ड्राइवर और खलासी को वहां उपस्थित लोगों ने खींच कर गाड़ी से बाहर निकाला. दोनों वाहनों के ड्राइवर बाल बाल बच गए.

घटना बुधवार दोपहर साढ़े बारह बजे की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार ओडिशा की ओर से एक ट्रेलर केबुल तर लोड करके चाईबासा की ओर जा रहा था तभी चाईबासा की ओर से आ रही एक खाली ट्रेलर से सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतना जबरदस्त था कि खाली ट्रेलर के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. ड्राइवर गाड़ी के अंदर ही फंस गया. वहां मौजूद लोगों ने उन्हें खींच कर बाहर निकाला. उसे काफी चोट आई थी. दूसरे ट्रेलर का उतना नुकसान नहीं हुआ. दूसरे ट्रेलर का ड्राइवर ही घायल ड्राइवर को इलाज के लिए चांदपुरा अस्पताल लगाया.

सूचना पा कर जगन्नाथ पुर पुलिस घटना स्थल पहुंची तथा केरान बुला कर क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ता हटाया. घटना के बाद दो घंटे तक रास्ता जाम हो गया था. वाहनों की लंबी कतारें लगी थी. पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.


विज्ञापन
Md Nadeem

लेखक के बारे में

By Md Nadeem

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola