विधायक के प्रयास से मानकीसाई में लगा 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में खुशी

तस्वीर | Prabhat Khabar Network
जगन्नाथपुर के मानकीसाई में विधायक सोनाराम सिंकु के प्रयास से नया 100 केवीए ट्रांसफार्मर लगा, जिससे गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हुई और ग्रामीणों ने आभार जताया।
जगन्नाथपुर: जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत मोंगरा पंचायत के ग्राम कंसलापोस (मानकीसाई) में विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु के प्रयास से 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया. विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. इस अवसर पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. बताया गया कि लगातार बारिश एवं आकाशीय बिजली गिरने के कारण मानकीसाई का ट्रांसफार्मर पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ा था, जिससे पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी. शाम ढलते ही अंधेरे के कारण ग्रामीणों, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था तथा साँप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का भी भय बना हुआ था. समस्या की जानकारी मानकी कृष्णा सिंकु, मुंडा अंतिम सिंकु एवं ग्रामीणों ने विधायक सोनाराम सिंकु को दी. सूचना मिलते ही विधायक ने त्वरित पहल करते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात कर अविलंब नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने एवं स्थापित करने का निर्देश दिया. विधायक के प्रयास से गांव में शीघ्र नया 100 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई. ट्रांसफार्मर चालू होने के बाद गांव में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों ने विधायक सोनाराम सिंकु के त्वरित प्रयास एवं जनसमस्याओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया. मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी विपिन सिंकु, प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों रंजन गोप, आफताब आलम, रोशन पान, रंजीत गागराई, राजु हेम्ब्रम, हरीश पान, संतोष नाग, अंतिम सिंकु (मुण्डा), कृष्णा सिंकु (मानकी), तरुण सिंकु, मनोज जामुदा, राजेश सिंकु, धर्मेश सिंकु, सचिन सिंकु, गंगाराम सिंकु, शिबू सिंकु, बामेश पूरती, आशा पूरती, प्रकाश हेम्ब्रम, नेहा हेम्ब्रम, हेमपुष्पा हेम्ब्रम, राजमुनी पूरती, सबिता जामुदा, भानु सिंकु, सुभद्रा लागुरी, उर्मिला पूरती, रमेश सिंकु आदि गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










