Chakradharpur News : मनोहरपुर में स्कूटी सीख रहे दो छात्र पुलिया के नीचे गिरे, मौत

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 31 May 2026 6:26 PM

विज्ञापन

अस्पताल परिसर में परिजनों की करुण पुकार से सभी का दिल पसीजा

विज्ञापन

मनोहरपुर.

मनोहरपुर थाना क्षेत्र के पुराना मनोहरपुर गांव जाने वाली सड़क पर रविवार दोपहर में एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई. यहां एक अनियंत्रित स्कूटी के कलवर्ट पुल से नीचे गिर जाने के कारण दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. मृतकों की पहचान पुराना मनोहरपुर निवासी संजय लोहार के 14 वर्षीय पुत्र वतन लोहार और मनीपुर निवासी शिव कुमार सांडिल के 18 वर्षीय पुत्र ओम सांडिल के रूप में हुई है. घटना रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे की बताई जा रही है. ओम ईश्वर पाठक प्लस टू में इंटर का छात्र है, जबकि वतन 8वीं क्लास में पढ़ रहा है. पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

घटनास्थल पर ही दोनों छात्रों ने दम तोड़ा

नकारी के मुताबिक दोनों छात्र अपने दोस्त से स्कूटी मांगकर उसे चलाना सीखने के लिए पास के एक मैदान में जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में कलवर्ट पुल पार करते समय तेज गति होने के कारण स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और दोनों सीधे पुलिया के नीचे जा गिरे. पुल से नीचे सीधे सिर के बल गिरने के कारण दोनों छात्रों के सिर पर गंभीर चोटें लगीं. चोट इतनी घातक थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और गांव में कोहराम मच गया. आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. हंसते-खेलते पिताओं के चिराग इस तरह अचानक बुझ जाने से हर कोई स्तब्ध है.

मुखिया ने दिया हर संभव मदद का भरोसा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पंचायत की मुखिया पूजा कुजूर तुरंत अस्पताल पहुंचीं. उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया और इस दुख की घड़ी में परिवार को हर संभव सरकारी और व्यक्तिगत मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिया.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola