Chaibasa News : बुजुर्गों की पैदल चाल प्रतियोगिता 5 को, नवंबर में लगेगा मेडिकल कैंप
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 14 Sep 2025 11:31 PM
पश्चिमी सिंहभूम खेल प्रेमी समिति की बैठक में हुआ निर्णय
चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम खेल प्रेमी समिति की बैठक रविवार को सनातन धर्मशाला में समिति के अध्यक्ष डीके बनर्जी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले दिनों में समिति की ओर से आयोजित किये गये वरिष्ठ विभूति खेल सम्मान समारोह की समीक्षा की गयी. बैठक में समिति की ओर से आगामी आयोजित होनेवाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गयी. सर्वसम्मति से 5 अक्तूबर को बुजुर्गों के लिए पैदल चाल प्रतियोगिता एवं नवंबर में मेडिकल कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया गया. उक्त प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के लिए 60 से 65, 65 से 70 और 70 से ऊपर आयु के प्रतिभागी भाग लेंगे. इसी तरह से महिला वर्ग में 60 साल से ऊपर के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं. प्रतियोगिता पांच अक्तूबर को सुबह 6 बजे कचहरी तालाब के समीप सामुदायिक भवन के पास से प्रारंभ होगी. बैठक में इच्छुक प्रतिभागी भाग लेने की अपील की गयी. रजिस्ट्रेशन प्रतियोगिता स्थल पर ही किया जाएगा. कहा कि नवंबर माह में होनेवाली मेडिकल कैंप में विशेष रूप से कान, आंख, शूगर और रक्तचाप के अलावा अन्य बीमारियों की भी जांच कर नि:शुल्क दवा भी दी जाएगी. इस अवसर पर मतलूब आलम, रमेश दास, सुरसेन टोपनो, सूर्यकांत, शीतल बागे, एम बिहारी, दिवाकर गोप, सुशील महापात्रो समेत समिति के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










