Chaibasa News : कोई भी लड़ाई कानून के दायरे में होनी चाहिए : सिंकु

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : कोई भी लड़ाई कानून के दायरे में होनी चाहिए : सिंकु

टाटा कॉलेज के पास झारखंड पुनरुत्थान अभियान की हुई बैठक

विज्ञापन

चाईबासा. टाटा कॉलेज के समीप रविवार को झारखंड पुनरुत्थान अभियान की कार्यसमिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अभियान के जिलाध्यक्ष नारायण सिंह पूर्ति ने की. मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकु ने कहा कि कोई भी लड़ाई कानून के दायरे में रहकर ही करनी चाहिए. हमें सिर्फ अधिकार ही नहीं कर्तव्यों का बोध भी होना चाहिए. उसके लिए ज्ञान अर्जित करने पर बल दिया. शिक्षा के बल पर ही कोई भी संघर्ष को जीता जा सकता है. केंद्रीय महासचिव अमृत माझी ने अभियान द्वारा विगत माह हुए कार्यों की जानकारी देते हुए संगठन विस्तार करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अभियान का स्थापना दिवस है. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. बैठक में झारखंड पुनरुत्थान अभियान छात्र विंग के केंद्रीय अध्यक्ष अरिल सिंकु ने पश्चिमी सिंहभूम छात्र विंग के अध्यक्ष के तौर पर समीर हेंब्रम को मनोनीत किया है. बैठक में केंद्रीय समिति सदस्य सुमंत ज्योति सिंकु, जिला उपाध्यक्ष विकास केराई, मंगल सरदार, मनोहरपुर प्रखंड अध्यक्ष विशाल गुड़िया, सदर प्रखंड अध्यक्ष सुरा पूर्ति, झींकपानी प्रखंड अध्यक्ष संतोष सवैंया, जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष विनीत लागुरी, केदारनाथ कालुंडिया, नारायण कुदादा, विश्वनाथ बोबोंगा और अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola