Chaibasa News : 12 लोगों ने घर में घुसकर मां, बेटा व बेटी को पीटकर अधमरा किया, शिकायत

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : 12 लोगों ने घर में घुसकर मां, बेटा व बेटी को पीटकर अधमरा किया, शिकायत

तांतनगर. मंगलवार शाम की घटना, बुधवार को घायलवस्था में थाने पहुंचा परिवार

विज्ञापन

तांतनगर. तांतनगर ओपी क्षेत्र के टांगर पोखरिया में 12 लोगों पर लाठी-डंडा के साथ घर में घुसकर एक परिवार के तीन लोगों (मां, बेटा व बेटी) पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है. घटना में तीनों को अधमरा कर दिया गया. उनके घर में तोड़फोड़ की. घटना मंगलवार शाम की है. पीड़ित परिवार ने बुधवार को घायलवस्था में तांतनगर ओपी पहुंचकर लिखित शिकायत की. जानकारी के अनुसार, टांगर पोखरिया निवासी दुलारी देवी (45), उनके दो बच्चे रितेश राज तांती (17) और लक्ष्मी कुमारी (14) से मारपीट हुई है. थाने में लिखित शिकायत के अनुसार, दुलारी देवी मंगलवार को अपने दोनों बच्चों के साथ घर में थी. असामाजिक तत्वों ने लाठी- डंडा लेकर घर में घुसकर जानलेवा हमला किया. बच्ची के साथ दुर्व्यवहार किया.

गुहार लगाता रहा परिवार, नहीं मिली मदद

बताया गया कि पीड़ित परिवार गुहार लगाता रहा, लेकिन गांव में कोई बचाने नहीं आया. पीड़ित परिवार डरा-सहमा रात भर घर में रहा. बुधवार को तांतनगर ओपी घायल अवस्था में पहुंचे. पीड़िता दुलारी देवी के पति प्रदीप तांती शनिवार को मजदूरी करने विशाखापत्तनम चले गये थे.

एक सितंबर को मुझे मारने का प्रयास हुआ : रितेश

पीड़ित रितेश राज तांती ने बताया कि एक सितंबर को कोकचो फुटबॉल मैच स्थल पर मुझे मारने का प्रयास किया गया था. आभास होने पर भीड़-भाड़ वाली जगह से नहीं निकला. बाद में कुछ दोस्तों ने उसे घर पहुंचा दिया. रितेश राज तांती आरके प्लस टू उच्च विद्यालय चिटीमिटी के 11 वीं व लक्ष्मी कुमारी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तांतनगर में 9वीं में अध्ययनरत हैं.

मेरे परिवार की हत्या होती है, तो 12 लोग होंगे जिम्मेदार : पीड़ित परिवार

तांतनगर ओपी में लिखित शिकायत की गयी है. इसमें टांगर पोखरिया गांव के सुरेश कुकंल, लाको कुकंल, चेमो गोप, काली गोप, कांडे गोप, पिलू गोप सहित 12 लोगों को आरोपी बनाया गया है. पीड़ित परिवार ने तांतनगर ओपी में लिखित दिया है कि हमलोगों की हत्या होती है, तो इसके जिम्मेदार उक्त लोग होंगे.

– गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने एक परिवार के तीन सदस्यों के साथ मारपीट की. पीड़ित लोगों ने नामजद शिकायत की है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.

– पीयूष नाग,

प्रभारी, तांतनगर ओपी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola