चाईबासा: छोटे भाई ने लाठी से पीटकर बड़े को किया घायल, प्राथमिकी दर्ज
Updated:
विज्ञापन

चाईबासा के झींकपानी में छोटे भाई ने बड़े भाई पर लाठी से जानलेवा हमला किया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
विज्ञापन
चाईबासा: झींकपानी के असुरा गांव निवासी कोंदरो बोयपाई ने अपने सौतेले छोटे भाई कृष्ण बोयपाई (26) पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया है. शिकायत के अनुसार, 12 जुलाई की रात करीब 10 बजे जब कोंदरो अपने घर के बरामदे में सो रहे थे, तभी कृष्ण हाथ में लाठी लेकर आया.
उसने गाली-गलौज करते हुए कोंदरो पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. बीच-बचाव करने आई बहन सूमी को भी उसने दौड़ाया और कोंदरो को बेहोश देख मरा समझकर भाग निकला. होश आने पर पीड़ित ने चचेरे भाइयों को आपबीती बताई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










