फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने डुगडुगी बजाकर इश्तिहार चिपकाया

फरार अभियुक्त के घर इस्तीहार चस्पा करती पुलिस | Prabhat Khabar Network
जगन्नाथपुर पुलिस ने फरार अभियुक्त मो. फरहान के घर डुगडुगी बजाकर इश्तिहार चस्पा किया. पुलिस ने उसे जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है.
प्रतिनिधि, जैंतगढ़
जगन्नाथपुर पुलिस ने चंपुआ अलीनगर में फरार अभियुक्त मो. फरहान उर्फ चुन्नू के घर पर न्यायालय के आदेशानुसार इश्तिहार चस्पा किया. अभियुक्त के विरुद्ध चाईबासा न्यायालय में कांड संख्या 68/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता, 2023 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है. लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय के इश्तिहार वारंट का तामिला डुगडुगी बजाकर किया गया. पुलिस ने मुनादी के माध्यम से फरहान से शीघ्र न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का आह्वान किया तथा लोगों से उसकी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










