फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, डुगडुगी बजाकर की मुनादी

इश्तेहार चिपकाती पुलिस | Prabhat Khabar Network
जगन्नाथपुर पुलिस ने फरार अभियुक्त मो फरहान उर्फ चुन्नू के घर डुगडुगी बजाकर इश्तिहार चस्पा किया. न्यायालय में आत्मसमर्पण न करने पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई.
प्रतिनिधि, जैंतगढ़
जगन्नाथपुर पुलिस ने चंपुआ के अलीनगर में फरार आरोपी मो. फरहान उर्फ चुन्नू के घर इश्तेहार चिपकाया. आरोपी के खिलाफ चाईबासा न्यायालय में कांड संख्या 68/2025 के तहत मामला दर्ज है. उस पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला चल रहा है.
डुगडुगी बजाकर की मुनादी
लंबे समय से फरार चल रहे चुन्नू के खिलाफ चाईबासा न्यायालय से जारी इश्तेहार वारंट का पालन करते हुए जगन्नाथपुर पुलिस ने डुगडुगी बजाकर मुनादी की. लोगों की मौजूदगी में उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया गया और उसे न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया.
पुलिस ने कहा कि अगर आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो न्यायालय से मिले अगले आदेश के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही लोगों से अपील की गई कि अगर किसी को फरहान की गतिविधियों की जानकारी मिले, तो इसकी सूचना पुलिस को दें और जांच में सहयोग करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










