Chaibasa News : बंदगांव से लापता तीन बच्चों को पुलिस ने ढाई घंटे में किया बरामद

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 26 Feb 2026 11:03 PM

विज्ञापन

रातभर घर नहीं लौटने से परेशान रहे परिजन

विज्ञापन

बंदगांव.

बंदगांव प्रखंड के करिका गांव से बुधवार शाम लापता हुए तीन बच्चों को पुलिस की सक्रियता से महज ढाई घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया गया. जानकारी के अनुसार लापता बच्चों की पहचान सनिका मुंडू (14), मंगरा मुंडू (10) और साऊ मुंडू (12) के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, बुधवार शाम तीनों बच्चे करिका चौक की ओर घूमने निकले थे, पर देर रात तक नहीं लौटे. रात भर परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के जंगली इलाकों में काफी खोजबीन की, पर बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला. तीनों बच्चों के अचानक गायब होने से गांव में चिंता का माहौल बन गया था. ुरुवार सुबह जब मामला बंदगांव थाना पहुंचा, तो एसपी अमित रेणु के निर्देश पर पुलिस टीम और गुप्तचरों का नेटवर्क सक्रिय हो गया. पुलिस को सूचना मिली कि तीनों बच्चे हिरणीफॉल के आसपास देखे गये हैं. थाना प्रभारी मनीष और एएसआई धीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने तुरंत कार्रवाई की और बच्चों को सुरक्षित ढूंढ निकाला. बच्चों ने बताया कि वे रास्ता भटकने और देर होने के कारण रात में हिरणीफॉल के पास ही रुक गये थे.

मुखिया और पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

पुलिस ने सूचना दर्ज होने के मात्र ढाई घंटे के भीतर बच्चों को बरामद कर लिया. इस सफल अभियान में बंदगांव के मुखिया करम मुंडरी और स्थानीय पुलिस बल का विशेष सहयोग रहा. बच्चों के थाने पहुंचते ही परिजनों के चेहरे पर राहत और खुशी देखी गयी. पुलिस ने सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों मासूमों को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया.

पुलिस ने फरार आरोपी नसीब को गिरफ्तार किया

गुवा. किरीबुरु थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 32/20 के तहत फरार चल रहे मेघाहातुबुरु निवासी सेलकर्मी नसीब उर्फ टेढ़ूं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज है. पुलिस के अनुसार आरोपी नसीब, पिता एसके अलाउद्दीन, मेघाहातुबुरु का निवासी है. न्यायालय से वारंट जारी होने के बावजूद वह लंबे समय से फरार था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर उन्होंने छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया. पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है और अन्य फरार अपराधियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola