Chaibasa News : सानंदा गांव में पत्थलगड़ी की जायेगी, आंदोलनकारियों के नाम अंकित होंगे
Updated at : 26 Oct 2025 11:28 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड के सानंदा गांव के बुकासाई टोली स्थित बिरसा क्लब भवन में रविवार को झारखंड आंदोलनकारियों की अनुमंडल स्तरीय बैठक हुई.
विज्ञापन
जगन्नाथपुर.
प्रखंड के सानंदा गांव के बुकासाई टोली स्थित बिरसा क्लब भवन में रविवार को झारखंड आंदोलनकारियों की अनुमंडल स्तरीय बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता ज्वाला कोड़ा ने की. बैठक में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति के सामने पत्थलगड़ी करने और 15 नवंबर को भगवान बिरसा की जयंती मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रारंभिक तौर पर इन पत्थरों में काला पेंट लगाकर झारखंड आंदोलनकारियों के नाम शिलापट्ट पर लिखने, फंड की व्यवस्था करने, पूरे विधानसभा के आंदोलनकारियों के नाम शिलापट्ट पर अंकित करने, 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया. कहा कि कार्यक्रम समाप्ति के बाद किसान विकास समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. बैठक में पूर्व विधायक मंगलसिंह बोबोंगा, इजहार राही, फिरोज अहमद, हाथीराम मुंडा, दिलीप बलमुचू, सुखराम पूर्ति, नवाज हुसैन, कृष्णा सिंकु, मंजीत कोड़ा, विनीत कोड़ा, हरिश महतो, जयकिशन बोबोंगा, डॉ सोहेल अहमद, कृष्णा सिंकु, इब्राहिम खुर्शीद, एहसान अहमद, साधुचरण पूर्ति, जानुम सिंह पूर्ति, सुखमोहन पूर्ति, ओड़ेया पूर्ति, सुखराम पूर्ति, बुधराम पूर्ति, सोनाराम पूर्ति, हाथीराम मुंडा, जगदीश लागुरी, गोरबारी पूर्ति, राम पूर्ति, बिरसा पूर्ति, मुरलीधर पूर्ति, दिलीप बलमुचू, दासो पान, गोपाल कृष्ण प्रधान, सुखलाल लागुरी, किशोर सिंकु, फिरोज खान, किशन लागुरी, सुनू पूर्ति, पवन सिंह, नन्हे खान आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




