Chaibasa: विधायक की पहल से सिंदरीगुई में लौटी बिजली, 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर का हुआ उद्घाटन

Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 17 May 2026 5:38 PM

विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन करते विधायक प्रतिनिधि

Chaibasa: चाईबासा के सिंदरीगुई गांव में विधायक की पहल पर 25 KVA ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया गया. नये ट्रांसफॉर्मर से इलाके में बिजली आपूर्ति फिर से शुरू हो गई.

विज्ञापन

सुबोध मिश्रा
Chaibasa: नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत दिरिबुरू पंचायत के ग्राम बड़ा बालजोड़ी टोला सिंदरीगुई में पिछले कई दिनों से ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे और पूरे गांव में अंधेरे की स्थिति बनी हुई थी. ग्रामीणों ने इस समस्या की जानकारी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूरज चांपिया को दी. सूचना मिलते ही सूरज चांपिया ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय विधायक सोनाराम सिंकू को मामले से अवगत कराया.

ट्रॉसफॉर्मर लगने से खिल उठे ग्रामीणों के चेहरे

विधायक ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पहल की और क्षेत्र के लिए 25 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया. रविवार, 17 मई 2026 को विधायक प्रतिनिधि एवं प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान ने विधिवत फीता काटकर नये ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया. ट्रांसफॉर्मर चालू होते ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे. ग्रामीणों ने विधायक की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया. ग्रामीणों ने कहा कि विधायक हमेशा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील और सक्रिय रहते हैं.

मौके पर ये लोग थे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान, प्रखंड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूरज चांपिया, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मामूर अंसारी, कांग्रेस प्रखंड महासचिव दानिश हुसैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें…

Chaibasa: गुवा सेल अस्पताल में हंगामा, बिना ऑक्सीजन मरीज को रेफर करने पर महिलाओं ने रोकी एंबुलेंस

Chaibasa: किरीबुरू में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया उद्घाटन

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola