Chaibasa News : मेघाहातुबुरु को 110 रनों से हराकर शाह स्पोर्ट्स प्री क्वार्टर फाइनल में
Updated at : 10 Jan 2026 11:43 PM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा. 10वीं अशोक कुमार जैन जिला नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
चाईबासा.
पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में 10वीं अशोक कुमार जैन जिला नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है. इसके तहत शनिवार को शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी चक्रधरपुर ने मेघाहातुबुरु क्रिकेट क्लब को 110 रनों से पराजित कर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. चाईबासा के बिरसा मुंडा स्टेडियम में टॉस शाह स्पोर्ट्स ने जीता. बल्लेबाजी करते हुए शाह स्पोर्ट्स अकादमी ने निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 263 रनों का स्कोर खड़ा किया. हर्ष बाजरा ने 61 रन, कप्तान डेविड सागर मुंडा ने 58, जिशान अहमद ने 43 रनों का योगदान दिया. पहले विकेट के लिए मात्र 12 ओवर में 109 रनों की साझेदारी हुई. मिहिर श्रीवास्तव ने 36, नीतेश पासवान ने 13 तथा आयुष श्रीवास्तव ने 12 रन बनाये. मेघाहातुबुरू क्रिकेट क्लब की ओर से आशुतोष यादव ने 42 रन देकर तीन विकेट हासिल किये. दिपांशु राज एवं सिकंदर ने दो-दो विकेट हासिल किये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेघाहातुबुरु की टीम 21.5 ओवर में 153 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. आशुतोष यादव ने 69 रनों की पारी खेली. कप्तान मो कैफ ने नाबाद 19, ईशान ने 17, प्रिंस पटेल ने 11 तथा करण किशोर सिंह ने 10 रन बनाये. शाह स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से अक्षय कुमार ने 24 रन देकर चार विकेट, महेश सुलेंद्र दास ने 34 रन देकर तीन विकेट हासिल किये. जबकि नीतेश पासवान एवं करण कुमार ने एक-एक विकेट हासिल किये.आज का मैच:
यंग झारखंड क्रिकेट क्लब चाईबासा का मुकाबला फ्रेंडस कोल्टस चाईबासा से होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




