Chaibasa News : घर में घुसकर चोरों ने 65 हजार की चोरी की पीड़ित ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 09 Nov 2025 11:15 PM
थाने से डेढ़ किलोमीटर दूर हुई चोरी, थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
मझगांव. मझगांव थाना क्षेत्र के पल्स टू उच्च विद्यालय के समीप शनिवार दोपहर चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. यह घटना थाना से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर घटी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, पीड़ित हरीश बिरुवा सीएचसी मझगांव में चालक के रूप में कार्यरत हैं. शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे अपनी पत्नी और बीमार बच्चे के साथ ओडिशा के रायंगपुर गये थे. शाम करीब 4:30 से 5 बजे के बीच जब उन्होंने अपने छोटे भाई राजेश बिरुवा को फोन कर घर पर मुर्गा अंदर करने को कहा, तो भाई ने देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है. घर में रखे तीन बक्सों के ताले भी टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था. पीड़ित के अनुसार, चोर घर में रखे करीब 65,800 रुपये नकद और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गये. बताया गया कि यह रकम गांव के परिवारों द्वारा साप्ताहिक बचत के रूप में जमा की गयी थी और कुछ राशि ईंट निर्माण के कार्य के लिए रखी गयी थी. हरीश बिरुवा की पत्नी ने शनिवार शाम करीब 6 बजे फोन पर मझगांव थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस उस दिन मौके पर नहीं पहुंची. अगले दिन रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे जब पीड़ित स्वयं थाना पहुंचकर लिखित शिकायत की. पीड़ित ने कहा कि थाना प्रभारी ने आवश्यक सहयोग नहीं किया, बल्कि धमकाया. इससे निराश होकर वे वापस लौट गये. इस संबंध में मझगांव थाना प्रभारी उपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति केवल सनहा दर्ज कराने आया था. धमकाने का आरोप सरासर गलत है. गौरतलब है कि हाल के दिनों में मझगांव क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है. गुरुवार रात को भी नयागांव उपस्वास्थ्य केंद्र में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर सरकारी सामान चुरा लिया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










