Chaibasa News : कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई आज लेंगे पदभार
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 07 Oct 2025 11:20 PM
पश्चिम सिंहभूम जिले के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई बुधवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में निवर्तमान जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास से पदभार ग्रहण करेंगे
चाईबासा. पश्चिम सिंहभूम जिले के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई बुधवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में निवर्तमान जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास से पदभार ग्रहण करेंगे. इसके बाद उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया जायेगा. इस आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गयी है. पार्टी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मामले पर चर्चा की. कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने बताया कि सर्वसम्मति से पदभार ग्रहण समारोह संगठन के नियमों के अनुसार आयोजित किया जायेगा. समारोह में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जिला पर्यवेक्षक डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु व पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास उपस्थित रहेंगे. त्रिशानु राय ने बताया कि कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, प्रखंड, नगर, मंडल अध्यक्ष, अग्रणी संगठन, प्रकोष्ठ- विभाग के चेयरमैन और अध्यक्ष, पूर्व पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसी और सदस्य समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किए गए हैं. मौके पर जिला महासचिव अविनाश कोड़ाह, मासूम रजा, प्रखंड अध्यक्ष सकारी दोंगो, सिकुर गोप, मंडल अध्यक्ष सिंगराय गोप, वरिष्ठ कांग्रेसी अजित कांडेयांग, संतोष सिन्हा और सुशील दास मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










