Chaibasa News : ग्रामीणों के विरोध से क्वार्ट्ज खदान पट्टे की जनसुनवाई रद्द
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 16 Oct 2025 10:29 PM
चंपुआ (ओडिशा) ब्लॉक की रंगामटिया पंचायत स्थित रारवांगोड़ा गांव में सफेद खदान (क्वार्टजाइट पत्थर ब्लॉक) के पट्टे के लिए होने वाली जनसुनवाई ग्रामीणों के विरोध के कारण रद्द हो गयी
जैंतगढ़. चंपुआ (ओडिशा) ब्लॉक की रंगामटिया पंचायत स्थित रारवांगोड़ा गांव में सफेद खदान (क्वार्टजाइट पत्थर ब्लॉक) के पट्टे के लिए होने वाली जनसुनवाई ग्रामीणों के विरोध के कारण रद्द हो गयी. जनसुनवाई के लिए पहुंचे अधिकारी लौट गये. गुरुवार की सुबह 11 बजे से सुनवाई शुरू होने थी. इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी की थी. क्योंझर एडीएम रवींद्र कुमार प्रधान, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी प्रशांत कर, चंपुआ उपजिला कलेक्टर उमाकांत परीडा, तहसीलदार अंकित मार्के जनसुनवाई स्थल पर पहुंचे थे. ग्रामीण सभा स्थल पर नहीं आये. दूसरी ओर, ग्रामीणों ने विरोध में जुलूस निकाला. सफेद पत्थर का काम रोकने के संबंध में क्योंझर के जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों के अनुसार, अगर सफेद पत्थर का पट्टा लागू किया जाता है, तो ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. चूंकि गांव की मूर्ति का सिंहासन स्थापित है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










