Chaibasa News : धर्म सेवा के लिए पारिवारिक बंधनों से ऊपर उठना जरूरी

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : धर्म सेवा के लिए पारिवारिक बंधनों से ऊपर उठना जरूरी

संत जोसेफ चर्च चारबंदिया में पुरोहिताभिषेक कार्यक्रम का समापन, बिशप ितलेस्फर ने कहा

विज्ञापन

आनंदपुर. रोमन कैथोलिक संत जोसेफ चर्च चारबंदिया परिसर में पुरोहिताभिषेक कार्यक्रम का आयोजन बिशप स्वामी तिलेस्फर विलुंग, प्रोवेंसियल फादर जेरोम कुटिना, फादर निकोलस केरकेट्टा जमशेदपुर व ओडिसा से आये एक सौ धर्मगुरुओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ. इस अवसर पर बेड़ाइचिंडा के विनोद होरो का विधि-विधान के साथ पुरोहित अभिषेक किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिशप स्वामी तिलेस्फर ने कहा कि पुरोहित का कार्य गिरजा तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में शिक्षक व अभिभावक की भूमिका निभाना भी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि परमेश्वर द्वारा चुने गये व्यक्ति को पारिवारिक बंधनों से मुक्त होकर धर्म के प्रति समर्पित होना चाहिए. पुरोहित सभी संस्कार कराता है तथा भटके हुए लोगों को धर्म पथ पर लाता है. बिशप ने विनोद होरो को पुरोहित जीवन के दायित्वों से अवगत कराया और उन्हें वचनबद्धता की प्रतिज्ञा दिलायी. कार्यक्रम के विभिन्न चरणों में अनुष्ठान पूरे किए गए. पुरोहित वस्त्र धारण करने के बाद धर्मगुरुओं ने आशीर्वाद प्रदान किया. भक्ति गीत, स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को रंगीन बना दिया. मौके पर पल्ली पुरोहित फादर हलन बोदरा, फादर जेम्स सुरीन, फादर अलेक्स डोडराय, फादर जिनो जोनिस, प्रचारक, फादर विनोद के परिजन, चारबंदिया पल्ली के ईसाई बंधु एवं अन्य धर्मगुरु उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola