ePaper

Chaibasa News : पोड़ाहाट स्टेडियम में मुख्य समारोह, 10:30 बजे ध्वजारोहण

Updated at : 09 Jan 2026 11:54 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : पोड़ाहाट स्टेडियम में मुख्य समारोह, 10:30 बजे ध्वजारोहण

अनुमंडल स्तर पर गणतंत्र दिवस तैयारियों को लेकर बैठक, कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

विज्ञापन

चक्रधरपुर.

आगामी गणतंत्र दिवस समारोह-2026 को लेकर शुक्रवार को चक्रधरपुर अनुमंडल कार्यालय के सभागार में अनुमंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी ने की. बैठक में समारोह की रूपरेखा, कार्यक्रमों की समय-सारिणी, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में निर्णय हुआ कि मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन पोड़ाहाट स्टेडियम में होगा, जहां सुबह 10:30 बजे एसडीओ स्वयं राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगी. इस अवसर पर परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जायेंगी.बैठक में प्रशिक्षु एएसपी विनोद कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता केके मुंडू, बीडीओ कांचन मुखर्जी, सीओ सुरेश कुमार सिन्हा, नगर परिषद प्रशासक विजय हांसदा, बीपीओ बलराज कपूर, श्रीमती सोसन खेस, श्रीमती अनीता महतो, परमानंद झा सहित अन्य विभागीय अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि एवं स्कूल-कॉलेजों के शिक्षक उपस्थित थे.

परेड का रिहर्सल 20, 21 व 22 जनवरी को प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से पोड़ाहाट स्टेडियम में होगा :

परेड में मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय, महात्मा गांधी उच्च विद्यालय, कारमेल स्कूल, संत जेवियर स्कूल, कॉन्सेप्ट पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स एवं बैंड दल शामिल होंगे. परेड का रिहर्सल 20, 21 व 22 जनवरी को प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से पोड़ाहाट स्टेडियम में होगा. सांस्कृतिक कार्यक्रमों में चक्रधरपुर के कुल आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रस्तुति देंगे. प्रतिभागी विद्यालयों और विभागों को 18 जनवरी तक पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया है.

शहीदों को समर्पित रहेगा विशेष समय :

समारोह के दिन सुबह 9:20 से 9:30 बजे तक का समय शहीदों को समर्पित रहेगा. इस दौरान शहर में अन्यत्र ध्वजारोहण नहीं होगा. केवल शहीद जग्गू दीवान व अमर शहीद महाराज अर्जुन सिंह की प्रतिमा स्थलों पर श्रद्धांजलि सभा और ध्वजारोहण किया जायेगा.

ध्वजारोहण की समय-सारिणी

अनुमंडल पदाधिकारी आवासीय कार्यालय सुबह 8:15 बजे

अनुमंडल पुलिस पदाधि आवासीय कार्यालय सुबह 8:30 बजे

रेडक्रॉस सोसाइटी कार्यालय सुबह 8:45 बजे

बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल सुबह 8:55 बजे

प्रखंड कार्यालय, चक्रधरपुर सुबह 9:10 बजे

बिरसा मुंडा प्रतिमा (प्रखंड कार्यालय) सुबह 9:15 बजे

शहीद स्मारक, जग्गू दीवान प्रतिमा सुबह 9:20 बजे

अमर शहीद महाराज अर्जुन सिंह प्रतिमा सुबह 9:30 बजे

चक्रधरपुर थाना परिसर सुबह 9:40 बजे

नगर परिषद कार्यालय सुबह 9:50 बजे

अनुमंडल कार्यालय सुबह 10:00 बजे

पोड़ाहाट स्टेडियम (मुख्य समारोह) सुबह 10:30 बजे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola