लंबित मामलों के समाधान का मौका, इस दिन चाईबासा-चक्रधरपुर में लगेगी लोक अदालत
बैंक अधिकारियों के साथ बैठक करते डालसा सचिव
चाईबासा और चक्रधरपुर न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा. बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के निर्देश दिए गए.
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में आगामी 12 सितंबर 2026 को स्थानीय व्यवहार न्यायालय चाईबासा और अनुमंडल न्यायालय चक्रधरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से लोग अपने सुलहनीय मामलों का त्वरित निष्पादन करा सकते हैं.
बैंक अधिकारियों के साथ की बैठक
लोक अदालत की तैयारी को लेकर मंगलवार को सचिव रवि चौधरी ने अग्रणी बैंक बैंक ऑफ इंडिया सहित शहर के सभी बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने बैंकों में लंबित सुलहनीय मामलों के पक्षकारों को नोटिस भेजकर मामलों को मध्यस्थता के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन के लिए भेजने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन कर आम लोगों को राहत पहुंचाना उद्देश्य है. बैंक संबंधी मामलों के निष्पादन में बैंक अधिकारियों से विशेष सहयोग की अपील की गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










