पश्चिमी सिंहभूम के पांड्रासाली में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या, पुलिस दंपती से कर रही पूछताछ

Updated at : 30 Aug 2022 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिमी सिंहभूम के पांड्रासाली में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या, पुलिस दंपती से कर रही पूछताछ

पश्चिमी सिंहभूम के पांड्रासाली स्थित उनचुड़ी में एक नाबालिग से दुष्कर्म कर हत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में एक दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News: पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चाईबासा के पांड्रासाली ओपी स्थित उनचुड़ी के लाइन पार हमसदा स्थित सुनसान जगह पर 14 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या का मामला सामने आया है. मंगलवार की सुबह लड़की का शव मिला. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पांड्रासाली ओपी पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मामला गंभीर होने पर चिकित्सक ने शव को फॉरेंसिक जांच के लिए MGM रेफर कर दिया है.

क्या है मामला

ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी सोमवार की सुबह बकरियों को चराने गयी थी. शाम तक जब घर नहीं लौटी, तो परिजन परेशान हो गये. ग्रामीणों की मदद से लड़की की तलाश शुरू कर दी. ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को लड़की बकरी चराने गयी. उसके साथ गांव के 24 वर्षीय विजय बानरा भी बैलों को चराने ले गया था. दोनों एक साथ बकरी और बैलों को चरा रहे थे. दोपहर को विजय बानरा की पत्नी खाना लेकर गयी. विजय ने लड़की को भी खाना खिलाया. सोमवार की शाम चार बजे विजय बानरा अपने गाय-बैलों को लेकर घर चला गया, लेकिन लड़की घर नहीं आयी. वहीं, बकरियां घर आ गयी. कुछ देर बाद विजय बानरा ने लड़की की मां को बताया कि पीड़िता उससे कम उम्र के तीन- चार लड़कों से बात कर रही है. इसके बाद लड़की का भाई और गांव के लड़कों के साथ उसे खोजने चला गया. पर नहीं मिली. मंगलवार की सुबह एक बार उस फिर जगह में खोजने गया, तो लड़की का शव मिला.

पुलिस विजय बानरा और उसकी पत्नी से कर रही पूछताछ

इधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने संदिग्ध विजय बानरा और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला लग रहा है. हालांकि, अभी पोस्टमार्टम नहीं हुआ है इसलिए स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है. रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी.

Also Read: Jharkhand News : झारखंड के रिहायशी इलाके में भालू ने मचाया उत्पात, हमले में तीन महिलाओं समेत 4 घायल

घटनास्थल पर मिला चप्पल

घटनास्थल पर लड़की का चप्पल, छाता एवं लड़का का चप्पल मिला. छाता टूटा हुआ था. छाता के अंदर लड़की का कपड़ा रखा हुआ था. ग्रामीणों ने बताया कि लड़की के साथ पहले दुष्कर्म हुआ. इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गयी. साक्ष्य छुपाने की नीयत से उसका गर्दन पर पेड़ का लत्ता से बांध दिया गया था. ग्रामीणों द्वारा आशंका जतायी जा रही है कि लड़की के साथ विजय बानरा द्वारा दुष्कर्म कर हत्या कर दी गयी है.

आठवीं की छात्रा थी मृतका

मृतका उत्क्रमित मध्य विद्यालय, उनचूड़ी में आठवीं की छात्रा थी. मृतका के पिता ने बताया कि सोमवार को वह किसी काम से बाजार गये थे. जिसके कारण उसकी बेटी सोमवार को स्कूल नहीं गयी और बकरियों को चराने चली गयी. बताया कि उसका दो बेटा और दो बेटी है. बेटी में मृतका सबसे छोटी थी.

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola