Chaibasa News : नागपुर रेलमंडल में मेगा ब्लॉक 9-10 को

इससे तीन साप्ताहिक ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी
चक्रधरपुर. नागपुर रेल मंडल में 9 व 10 जनवरी को मेगा ब्लॉक रहेगा. इससे तीन साप्ताहिक ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी. 9 जनवरी को 17005 हैदराबाद-रक्सौल साप्ताहिक एक्सप्रेस व 10 जनवरी को 17008 दरभंगा- सिकंदराबाद एक्सप्रेस व 17321 वास्को-डि-गामा-जसीडीह साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग गोंदिया-नागपुर-बल्लारशाह होकर चलायी जायेगी. रेलवे ने यह जानकारी दी है.
4 घंटे रीशिड्युल होकर चलेगी जनशताब्दी एक्सप्रेस आज
चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 12022 बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस चार घंटे रीशिड्युल होकर चलेगी. यह ट्रेन मंगलवार को दोपहर 1.40 बजे की बजाय शाम 6 बजे बड़बिल से खुली. 8416 पुरी-बड़बिल एक्सप्रेस मंगलवार को बड़ाजामदा में यात्रा समाप्त करेगी. बड़ाजामदा स्टेशन से यह ट्रेन पुरी हुई.
राजधानी एक्सप्रेस 9 घंटे रीशिड्युल होकर चलेगी आज
22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस मंगलवार को 9 घंटे रीशिड्युल होकर चली. यह ट्रेन मंगलवार की सुबह 9.30 बजे की बजाय शाम 6.30 बजे भुवनेश्वर से खुली.टाटा-बिलासपुर आज से 16 जनवरी तक नहीं चलेगी
चक्रधरपुर. रांची रेल मंडल में पावर ब्लॉक के कारण 18113 टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार से अगले 10 दिनों तक टाटानगर से नहीं चलेगी. जबकि 18114 बिलासपुर से टाटा आने वाली बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस ट्रेन 15 जनवरी तक नहीं चलेगी. इससे राउरकेला से टाटानगर तक के दर्जनों छोटे स्टेशनों के यात्रियों को ट्रेन में सफर करना मुश्किल होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




