Chaibasa News : शहीद स्थल पर आश्रितों संग पहुंचेगा झामुमो
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 02 Sep 2025 11:04 PM
दिशोम गुरु की अंतिम जोहार यात्रा व गुवा शहीद दिवस कार्यक्रम को लेकर झामुमो ने बैठक की
चाईबासा. आगामी 08 सितंबर को गुवा में शहीद दिवस और दिशोम गुरु शिबू सोरेन का अंतिम जोहार यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों पर मंगलवार को झामुमो जिला समिति ने गुवा के डीबी में बैठक की. इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने की. जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा कि गुवा गोलीकांड में शहीद लोगों के आश्रितों को शहीद स्थल तक सकुशल लाने की जिम्मेवारी झामुमो कार्यकर्ता लेंगे. श्रद्धांजलि सभा में नोवामुंडी, जगन्नाथपुर प्रखंड व आसपास के ग्रामीण जुटेंगे. झामुमो की नोवामुंडी और जगन्नाथपुर प्रखंड समिति को जिम्मेदारी दी गयी है.
शहीद दिवस को लेकर जिला स्तरीय तैयारी समिति बनी:
गुवा शहीद दिवस को लेकर जिला स्तरीय तैयारी समिति बनायी गयी. इसमें जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार प्रधान, विकास गुप्ता, अशोक दास, प्रेम मुंडरी, जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी, झामुमो महिला मोर्चा अध्यक्ष की लक्ष्मी सुरेन, जिला झामुमो युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिषेक सिंकु, व्यवसाय मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेम गुप्ता, जिला संगठन सचिव वृन्दावन गोप, मन्नाराम कुदादा, नोवामुंडी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण देवगम, सचिव आलोक अजय तोपनो, जगन्नाथपुर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र तिरिया, प्रखंड सचिव आनंद करुवा, जिला सदस्य बामिया माझी, मो. तबारक खान, रिमू बहादुर, बिपिन पुरती को शामिल किया गया है. तैयारी समिति का मार्गदर्शन के लिए मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा माझी, विधायक निरल पुरती, सुखराम उरांव व विधायक जगत माझी को शामिल किया गया है.बैठक में मो. तनवीर आलम, इस्तेयाक आलम, मनोज लागुरी, कामरान रजा, महेंद्र तिरिया, कपिलेश्वर दोंगो, लागो चम्पीया, चरण चम्पीया, दामु चम्पीया, प्रभात कुमार सिंकु, सोनू हरिवंश राम, सोनू महापत्रो, दीनबंधु भंज, नितेश कुमार करुवा, अभिराम देवगम, मो. शादान, पप्पू करुवा, अभिषेक तांती, प्रधान चम्पीया, सोमा कुमार महतो, बिरसिंह पुरती, तुलसीनाथ केराई, सुभाष चंद्र दास, मो. फिरोज, शमशाद आलम, विजय कुमार, मो. तनवीर आलम, लखन हेमब्रम, मुकेश गोप, जगबंदु गोप, मो. बसीद इक़बाल, नौशाद अख्तर, सन्यासी कुमार राम आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










