Chaibasa News : महेश्वरपुर गांव में झूमर संध्या का आयोजन, देर रात तक झूमते रहे ग्रामीण

Published by : AKASH Updated At : 26 Oct 2025 11:31 PM

विज्ञापन

चंपुआ प्रखंड के महेश्वरपुर गांव में करम राजा सांस्कृतिक क्लब ने बांदना पर्व सभा और झूमर संध्या का आयोजन किया.

विज्ञापन

जैंतगढ़.

चंपुआ प्रखंड के महेश्वरपुर गांव में करम राजा सांस्कृतिक क्लब ने बांदना पर्व सभा और झूमर संध्या का आयोजन किया. मुख्य अतिथि चंपुआ सब कलेक्टर उमाकांत परीडा, विशिष्ट अतिथि चंपुआ महिला कॉलेज के अध्यक्ष भक्तबंधु प्रधान, चंपुआ वकील संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र प्रधान, चंपुआ अधिसूचित क्षेत्र के परिषद के कर्मचारी प्रकाश चंद्र कुंडू ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि कुड़मी समाज के लोग बहुत मेहनती, प्रकृति पूजक व संस्कृति के संरक्षक हैं. पौराणिक परंपरा को बचाकर रखना जरूरी है.

मुख्य वक्ता ने कहा कि कुड़मी समुदाय का प्राचीन इतिहास है. मंच संचालन भास्कर चंद्र महाकुड़ ने किया. कार्यक्रम में मनोहरपुर के झूमर सम्राट रंजीत महतो के जुनून रसिकिया झूमर डांस ग्रुप ने झूमर नृत्य प्रस्तुत किया. इस मौके पर पृथ्वी नायक, अजय दास, संजय नायक, रविकांत महाकुड, उग्रसेन महानत, सुभासिन महानत, सत्यजीत महानत, चंद्रशेखर महानत, जतिन महानत, जयंत महानत, संतोष महानत, रोबिन महानत, हेमंत महानत, सुधांशु महानत, रामचंद्र महानत, लक्ष्मण महानत, शिवा लोहार, मंगल लोहार, दीपक महानत, आलोक महानत, मंटू महानत, धर्मेन्द्र महानत, संजय महानत, मगुनी महानत, मिटकू महानत आदि ने योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola