ePaper

Chaibasa News : जगन्नाथपुर व नोवामुंडी में इलाजरत बच्चों का जाना हाल, स्कूलों की बदहाली पर जतायी चिंता

Updated at : 31 Mar 2025 11:55 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : जगन्नाथपुर व नोवामुंडी में इलाजरत बच्चों का जाना हाल, स्कूलों की बदहाली पर जतायी चिंता

पूर्व सीएम मधु कोड़ा व पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने नवागांव स्कूल का किया निरीक्षण

विज्ञापन

नोवामुंडी.पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत जेटिया के नवागांव प्राथमिक विद्यालय का सोमवार को निरीक्षण किया. हाल ही में मध्याह्न भोजन खाने से यहां कई बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गये थे, जिसमें एक मासूम की मौत हो गयी थी.

पूर्व मुख्यमंत्री श्री कोड़ा ने निरीक्षण के बाद स्कूल की हालत व बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि विद्यालय की स्थिति अत्यंत जर्जर है. स्कूल भवन की मरम्मत की सख्त जरूरत है. फर्श टूटा हुआ है और गेट की दीवार गिरने के कगार पर है. स्वच्छ पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं है. यह दर्शाती है कि शिक्षा विभाग पूरी तरह लापरवाह है. विद्यालय निरीक्षकों व संबंधित अधिकारियों की अनदेखी से बच्चों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है. सरकार को चाहिए कि प्राथमिक व ग्रामीण विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित मध्याह्न भोजन और स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें.

इलाजरत बच्चों व उनके परिजनों से मिले, सहायता का दिया भरोसा

दोनों नेताओं ने जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और टाटा स्टील नोवामुंडी अस्पताल पहुंचकर वहां इलाजरत बच्चों व उनके परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया. मौके पर श्रीमती कोड़ा ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि झारखंड में बार-बार बच्चों के मध्याह्न भोजन से बीमार होने की घटनाएं सामने आ रही हैं. स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है, जिससे पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है. राज्य सरकार को केवल घोषणाएं करने के बजाय जमीनी हकीकत सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे. उन्होंने राज्य सरकार से विद्यालयों की जल्द से जल्द मरम्मत कराने, शिक्षकों की नियुक्ति और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर सख्त निगरानी की मांग की.

निरीक्षण में रहे शामिल

निरीक्षण के दौरान प्रखंड अध्यक्ष चंद्र मोहन गोप, विनीत कुमार गोप, सनातन गोप, राजू गोप, राणा बॉस, लालमोहन दास, चंचल यादव, बसंत गोप, जय गुरुम, नागराज नाग, बलिजोर पंचायत मुखिया रवि सामड, पहाड़ सिंह, शैलेंद्र लागुरी, प्रफुल्ल गोप सहित कई स्थानीय नेता व समाजसेवी उपस्थित रहे. यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANJEET KUMAR PANDEY

लेखक के बारे में

By MANJEET KUMAR PANDEY

MANJEET KUMAR PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola