Chaibasa News : हाटगम्हरिया:बीचाबुरू गांव में दो माह में 15 लोगों की गयी जान

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 16 Sep 2025 11:34 PM

विज्ञापन

जागरुकता के अभाव में ग्रामीण देसी जड़ी-बूटी से करा रहे थे इलाज

विज्ञापन

हाटगम्हरिया. हाटगम्हरिया थाना के बीचाबुरू गांव में विभिन्न बीमारियों से पिछले दो माह में 15 लोगों की मौत हो गयी है. मृतक के परिजनों से मौत के कारणों के बारे में जानना चाहा, तो उन्होंने बताया कि मोटा बिरुवा टीवी मरीज था. इस कारण मौत हो गयी. उसका इलाज देसी जड़ी-बूटी से चल रहा था. टाइगर बिरुवा की सांप काटने से मौत हो गयी. माटा बिरुवा की लंबी बीमारी से मौत हुई. मोगती पूर्ति (22) अचानक बीमार पड़ी और मौत हो गयी. सुतरी कुई, नारायण बिरुवा, सुखलाल बिरुवा की भी टीबी से मौत हुई. पिंकी बिरुवा (34) की कुत्ते के काटने से मौत हो गयी. उनका इलाज देसी जड़ी-बूटी से चल रहा था. अचानक तबीयत बिगड़ने परनिधन हो गया. पासिंह की पत्नी की लंबी बीमारी से मौत हो गयी. लखन बलमुचू के नवजात शिशु तथा रघुनाथ बलमुचू की पत्नी की भी बीमारी से मौत हो गयी.

झोलाछाप डॉक्टरों से कराते हैं इलाज:

जागरुकता के अभाव में ग्रामीण इलाज के लिए अस्पताल नहीं जाते हैं. गांव में झोलाछाप डाक्टरों से ही इलाज कराते हैं. सही इलाज नहीं हो पाता है. सही और समय पर इलाज नहीं होने से लोग असमय मौत के शिकार हो रहे हैं. सबसे बड़ी समस्या मद्यपान को बताया जाता है. लोग अधिक शराब का सेवन करते हैं. इस कारण उनकी असामयिक मौत हो जाती है. 25 से 30 साल की उम्र में ही टीबी के शिकार हो जाते हैं.

– शव दफनाने के अलावे गांव में और कुछ काम नहीं हो रहा है. बीचाबुरू गांव में अशांति का माहौल है. सही इलाज नहीं हो पाने से लोग मर रहे हैं. झोलाछाप डाक्टरों से इलाज कराते हैं.

– बजाय बिरुवा

, ग्रामीण, बीचाबुरू

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola