Chaibasa News : नकटी डैम का कैनाल क्षतिग्रस्त, 10 घरों में घुसा पानी, ग्रामीणों में आक्रोश

Updated:
विज्ञापन

विभाग के जेइ को कैनाल दुरुस्त करने का दिया निर्देश

विज्ञापन

बंदगांव. बंदगांव प्रखंड के नकटी डैम का कैनाल डैमेज होने के कारण अब डैम का पानी सीधे ग्रामीणों के घरों में घुसने लगा है. इससे नकटी ऊपर टोला निवासी जयपाल सिंह बांकीरा के घर समेत कई अन्य घरों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इससे ग्रामीण दाने-दाने को मोहताज और परेशान हैं. घटना की सूचना मिलते ही विधायक प्रतिनिधि सह मुखिया मिथुन गागराई और कराइकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता को तत्काल फोन कर कैनाल दुरुस्त करने का निर्देश दिया.

करोड़ों खर्च, फिर भी किसानों को परेशानी

मिथुन गागराई ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से डैम और कैनाल तो बना, लेकिन कैनाल कच्चा होने के कारण यह बार-बार टूट जाता है. उन्होंने कहा, “जिस उद्देश्य से यह निर्माण हुआ था, वह पूरा नहीं हो रहा है. किसान सालों भर खेती नहीं कर पा रहे हैं. हमारी मांग है कि राज्य सरकार अविलंब इस कैनाल का पक्कीकरण कराये. ग्रामीणों ने अपनी समस्या विधायक सुखराम उरांव के समक्ष भी रखी है. विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि जल्द ही कैनाल के पक्कीकरण की प्रक्रिया शुरू कराई जायेगी ताकि भविष्य में ऐसी आपदा दोबारा न आये.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola