Chaibasa News : इग्नू के पाठ्यक्रम से शिक्षा संग रोजगार के अवसर मिलेंगे : डॉ मोहंती
Updated at : 08 Feb 2026 11:37 PM (IST)
विज्ञापन

छात्रों और जवानों को दूरस्थ शिक्षा व करियर विकल्पों से अवगत कराया
विज्ञापन
चाईबासा. इग्नू के अध्ययन केंद्र 0525, महिला कॉलेज चाईबासा में रविवार को करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. करियर काउंसलिंग कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इग्नू रीजनल सेंटर के सीनियर रीजनल डायरेक्टर डॉ शुभकांत मोहंती रहे. मेगा इवेंट में इंटरमीडिएट के छात्र, बीएड प्रशिक्षु, पीएलवी व सीआरपीएफ 197 बटालियन के जवानों समेत लगभग 400 लाभार्थी शामिल हुए, जिन्हें इग्नू की लचीली दूरस्थ शिक्षा योजनाओं से अवगत कराया गया.
इन गतिविधियों का हुआ आयोजन :
कार्यक्रम की शुरुआत डीपीएस पब्लिक स्कूल व इंटर कॉलेज के छात्रों को संबोधित करते हुए हुई. डॉ. शुभकांत मोहंती ने बताया कि इग्नू 12वीं के बाद बैचलर्स प्रोग्राम्स जैसे बीए, बीकॉम, बीएससी आदि प्रदान करता है. ये कोर्स मल्टीपल एंट्री-एक्जिट स्कीम के तहत संचालित होते हैं. इन कोर्सों से छात्रों को एसएससी, बैंकिंग जैसी सरकारी नौकरियां, रिटेल, होटल मैनेजमेंट जैसी प्राइवेट जॉब्स या पीजी के अवसर प्राप्त होते हैं. इग्नू की डिग्री यूजीसी मान्यता प्राप्त होने से प्रतियोगी परीक्षाओं में पूर्णतः मान्य है. कार्यक्रम में डालसा के पीएलवी प्रतिनिधियों से भेंटवार्ता भी हुई. उन्हें प्रशासन एवं विकास में डिप्लोमा कोर्स के बारे में जानकारी दी गयी, जो स्थानीय शासन, विकास योजनाओं तथा सामुदायिक भागीदारी के अवसर प्रदान करता है.बीएड प्रशिक्षुओं व सीआरपीएफ जवानों को दी गयी जानकारी :
बीएड के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इग्नू शिक्षण क्षेत्र में नौकरी, उच्च शिक्षा व कौशल विकास के व्यापक अवसर मुहैया कराता है. सीआरपीएफ 197 बटालियन के जवानों को इग्नू की विशेष योजनाओं से अवगत कराया, जिसमें जवान, अधिकारी व उनके परिजन यूजी, पीजी, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं. यह पहल कौशल विकास के जरिए पदोन्नति व सेवानिवृत्ति उपरांत रोजगार के द्वार खोलेगी.काउंसलर मीट का हुआ आयोजन :
कार्यक्रम में इग्नू काउंसलर मीट आयोजित की गयी, इसमें महिला कॉलेज के काउंसलर्स को पाठ्यक्रम, छात्र मार्गदर्शन, मूल्यांकन प्रक्रिया और ऑनलाइन संसाधनों की विस्तृत जानकारी दी गयी. विभिन्न शिक्षार्थियों की विविधताओं को ध्यान रखते हुए व्यक्तिगत फैसिलिटेशन पर बल दिया गया. इग्नू की गतिविधियों, नयी पहलों व उपलब्धियों के बारे में बताया गया. मौके पर डीपीएस प्राचार्य दीपेंद्र कुमार, बीएड प्रभारी डॉ. राजीव लोचन नमता, महिला कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रीतिबाला सिन्हा, डालसा सचिव रवि चौधरी, सीआरपीएफ 197 बटालियन कमांडेंट सुरेश कुमार, डॉ राजू ओझा समेत सभी शिक्षक, प्राध्यापक, विद्यार्थियों, वॉलंटियर्स, जवानों, काउंसलर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही.प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




