जैंतगढ़ में श्रद्धापूर्वक मनायी गयी गुरु पूर्णिमा, भगवा ध्वज के महत्व पर डाला गया प्रकाश

Updated:
विज्ञापन
जैंत गढ़ शिशु मंदिर में गुरुपूर्णिमा का आयोजन | Prabhat Khabar Network

जैंत गढ़ शिशु मंदिर में गुरुपूर्णिमा का आयोजन | Prabhat Khabar Network

जैंतगढ़ के पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरु पूर्णिमा का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

विज्ञापन

जैंतगढ़: पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जैंतगढ़ (दलपोसी) में गुरु पूर्णिमा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत संघ प्रार्थना और प्रधान शिक्षक सर्वेश्वर प्रधान द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई. इसके बाद महर्षि वेद व्यास, डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार एवं सदाशिव गोलवलकर के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी.

इस अवसर पर भगवा ध्वज के महत्व पर प्रकाश डाला गया. विद्यालय में वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. समारोह में प्रबंधन समिति, आचार्यगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Md Nadeem

लेखक के बारे में

By Md Nadeem

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola