Chaibasa News : गुवा सेल साइडिंग में मालगाड़ी की चार बोगियां पटरी से उतरीं

Published by : AKASH Updated At : 26 Oct 2025 11:00 PM

विज्ञापन

चक्रधरपुर रेलमंडल के गुवा सेल साइडिंग में एन-बीओबीएस मालगाड़ी की चार बोगियां बेपटरी हो गयीं.

विज्ञापन

चक्रधरपुर.

चक्रधरपुर रेलमंडल के गुवा सेल साइडिंग में एन-बीओबीएस मालगाड़ी की चार बोगियां बेपटरी हो गयीं. यह घटना शनिवार रात 9.30 बजे की है. सूचना मिलते ही रात में डांगुवापोसी से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन से रेलकर्मियों को गुवा साइडिंग भेजा गया. रिलीफ ट्रेन के पहुंचते ही बेपटरी डिब्बों को पटरी पर लाने का काम युद्धस्तर पर चला. मालगाड़ी की सभी बोगियां खाली थी. इससे रेलकर्मियों को बेपटरी हुए डिब्बों को पटरी पर लाने में अधिक परेशानी नहीं हुई. करीब ढाई घंटे में बेपटरी हुए डिब्बों को पटरी पर लाया गया. बताया जाता है कि गुवा सेल साइडिंग से खाली मालगाड़ी गुजर रही थी, तभी एक-एक कर मालगाड़ी के चार डिब्बों का पहिया पटरी से उतर गया. इस कारण रेलवे के संबंधित विभाग ने बेपटरी डिब्बों को छोड़ कर अन्य डिब्बों को गंतव्य की ओर भेजा गया. इसके बाद बेपटरी हुए डिब्बों को पटरी पर लाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola