Chaibasa News : कुरीतियां महिलाओं की प्रगति में बाधक : लक्ष्मी सुरेन

Published by : AKASH Updated At : 09 Jan 2026 11:52 PM

विज्ञापन

जगन्नाथपुर : बाल विवाह मुक्त झारखंड को लेकर अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

विज्ञापन

जगन्नाथपुर.

जगन्नाथपुर के राजकीय रसेल उच्च विद्यालय परिसर में शुक्रवार को समाज कल्याण निदेशालय, झारखंड के तत्वावधान में बाल विवाह मुक्त झारखंड के तहत अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ. इसका मुख्य उद्देश्य सुरक्षित व सशक्त महिला निर्माण के माध्यम से सशक्त झारखंड का संकल्प को मजबूत करना था. कार्यक्रम में बाल विवाह के सामाजिक व शैक्षणिक दुष्परिणामों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखायी गयी. कार्यशाला का उद्घाटन जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती, अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव, जगन्नाथपुर बीडोओ सत्यम कुमार, सीओ मनोज मिश्रा, नोवामुंडी बीडीओ पप्पू रजक, नोवामुंडी सीओ मनोज कुमार आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने कहा कि बाल विवाह और डायन प्रथा जैसी कुरीतियां महिलाओं की प्रगति में बाधक हैं. 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह कानूनन अपराध है. वहीं अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव ने समाज की सभी कुरीतियों को स्वीकार कर सामूहिक रूप से समाप्त करने पर जोर दिया. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती ने मंईयां सम्मान, सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि और मुख्यमंत्री कन्यादान जैसी योजनाओं का जिक्र कर महिला हेल्पलाइन 181 और इमरजेंसी 112 का उपयोग करने की सलाह दी. जगन्नाथपुर बीडोओ सत्यम कुमार ने बालक-बालिकाओं को समान शिक्षा, महिलाओं को सशक्त बनाने और दहेज न लेंगे, न दहेज देने का संकल्प लेने का आह्वान किया. मौके पर अनुमंडल-प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, मानकी-मुंडा, आंगनबाड़ी सेविकाएं शामिल हुईं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola