Chaibasa News : सकारात्मक सोच से आगे बढ़ेगा देश
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Dec 2024 11:59 PM
पश्चिमी सिंहभूम के पिल्लई हॉल में प्रमंडल स्तरीय युवा उत्सव आयोजित
-एकल लोकनृत्य में पश्चिमी सिंहभूम की मौसमी व एकल लोकगीत में पूर्वी िसंहभूम की आकांक्षा अव्वल
चाईबासा.खेलकूद व युवा कार्य विभाग व पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को पिल्लई हॉल में प्रमंडल स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया. युवा उत्सव में पूर्व में हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले तीनों जिले (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला-खरसांवा) के युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, काेल्हान विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ दारा सिंह गुप्ता, एनएसएस की जिला नोडल पदाधिकारी डॉ अर्पित सुमन टोप्पो व निर्णायक दल ने किया. डॉ दारा सिंह गुप्ता ने कहा कि युवाओं की सकारात्मक सोच और ऊर्जा राष्ट्र निर्माण के स्तंभ हैं. कार्यक्रम में शामिल होने वाले युवा, जो प्रमंडल स्तर में प्रथम स्थान प्राप्त किये हैं, वे रांची जिले में आयोजित 22 दिसंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे. आयोजन को सफल बनाने में एंकर के रूप में ट्विंकल गुप्ता और खेल विभाग की पूरी टीम ने अहम भूमिका निभायी.11 प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
इस अवसर पर 11 प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं के लिए किया गया. जिसमें चित्रकला, कविता लेखन, मोबाइल फोटोग्राफी, भाषण, कहानी लेखन, विज्ञान मेला एकल एवं समूह और सांस्कृतिक कार्यक्रम एकल व समूह और लोकगीत एकल व समूह शामिल हैं.
प्रतियोगिताओं के परिणाम
विज्ञान मेला : गायत्री एंड टीम एसएसहाई स्कूल चांडिल को प्रथम, अचिन्तया गुप्ता एंड टीम कदमा सरजन मॉडल स्कूल गोलमुरी जमशेदपुर को द्वितीय व जेना सिंह कुंटिया पीएम श्री हाई स्कूल नरसंडा,चाईबासा को तृतीय स्थान. सामूहिक लोकनृत्य : अर्जुन तियु एंड ग्रुप पश्चिमी सिंहभूम को प्रथम, नेहा कुमारी एंड ग्रुप पूर्वी सिंहभूम को द्वितीय व ब्यूटी देवगम एंड ग्रुप सरायकेला को तृतीय स्थान. सामूहिक लोकगीत : रेश्मा एंड ग्रुप पश्चिमी सिंहभूम को पहला, सूमी कर्मकार एंड ग्रुप पूर्वी सिंहभूम को द्वितीय व पायल तियु एंड ग्रुप को तृतीय स्थान. विज्ञान मेला एकल में : आयुष झा डीएवी बिष्टुपुर (जमशेदपुर) को प्रथम, श्रीष्टी ठाकुर पीजी गल् र्स हाई स्कूल पश्चिमी सिंहभूम को द्वितीय व सोनाली पड़िहारी सीएम एक्सेलेंस स्कूल सरायकेला को तृतीय स्थान. कविता लेखन : प्रियंका दास टाटा कॉलेज को प्रथम, चंपा मंडल सरायकेला-खरसांवा को द्वितीय व रंजना साव करीम सिटी कॉलेज को तृतीय स्थान.
भाषण प्रतियाेगिता : प्रियंका कुमारी पश्चिमी सिंहभूम को प्रथम, सरफराज सहद पूर्वी सिंहभूम को द्वितीय व सिद्धार्थ प्रधान सरायकेला को तृतीय स्थान.कहानी लेखन : मानव घोष परसुडीह-जमशेदपुर को प्रथम, रीनल कुमारी दास महिला कॉलेज को द्वितीय व मुस्कान महतो सरायकेला को तृतीय स्थान. चित्रकला : सौरवी दत्ता पश्चिमी सिंहभूम को प्रथम, श्रुति मंडल करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर को द्वितीय व नीता सोय इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन को तृतीय स्थान.
एकल लाेकगीत : पूर्वी सिंहभूम की आकांक्षा भारद्वाज को प्रथम, पश्चिमी सिंहभूम की आयुश्री दास को द्वितीय व सरायकेला-खरसावां की अनिकेत दलाई को तृतीय स्थान. एकल लोकनृत्यपश्चिमी सिंहभूम की मौसमी दास को प्रथम, सरायकेला के सकेला महतो को द्वितीय व गोल्डी सोनल मुंडा पूर्वी सिंहभूम को तृतीय स्थान.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










