साइबर ठगों ने बैंक खाता से 43 हजार रूपए उड़ाये

Updated:
विज्ञापन
साइबर ठगों ने बैंक खाता से 43 हजार रूपए उड़ाये

चाईबासा में आंगनबाड़ी फंड के नाम पर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से 43 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चाईबासा बेटे के नाम आंगनबाड़ी संचालित करने के नाम 11हजार का फंड आने की बात कह कर साइबर ठगों ने मुफ्फस्सिल थाना क्षेत्र के कबरागुटु गांव निवासी नाइकी बालमुचू के बैंक खाते से 43 हजार अवैध निकासी कर लिया. पीड़ित नाइकी बालमुचू ने इसकी थाना में लिखित शिकायत दर्ज की. उसके आवेदन के आधार पर थाना में अज्ञात के विरोध मामला दर्ज कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार साइबर ठगों ने नाइकी बालमूचू को फोन कर बताया कि आपके बेटे के नाम पर गांव में आंगनबाड़ी संचालित करने के लिए 11हजार रुपये का फंड आया है जो कि पैसे खाते में ट्रांसफर नहीं हो रहा है. रुपये ट्रांसफर करने के लिए बैंक खाता मांगा.श्री बालमुचू ने विश्वास में होकर अपना बैंक खाता उपलब्ध करा दिया. कुछ ही देर बाद फोन पर रुपये निकासी का मैसेज आया. इसके बाद वह बैंक आफ इंडिया चाईबासा शाखा जाकर खाते का रुपये निकासी का जांच कराया तो पता चला कि रुपये की ट्रांसफर सौरभ मंडल के नाम से की गयी है. इधर पुलिस कांड दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
Bhagirathi Mahato

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola