स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण के लिए परिवार-नियोजन अत्यंत आवश्यक : डीसी
कार्यक्रम में उपस्थित एएनएम व अतिथिगणतसवीर | Prabhat Khabar Network
विश्व जनसंख्या दिवस पर चाईबासा में परिवार स्वास्थ्य मेला आयोजित। डीसी ने स्वस्थ समाज के लिए परिवार नियोजन और जनसंख्या स्थिरीकरण के महत्व पर जोर दिया।
प्रतिनिधि, चाईबासा : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सदर अस्पताल, चाईबासा स्थित नर्सिंग कौशल कॉलेज परिसर में परिवार स्वास्थ्य मेला-2026 का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आयोजित परिवार स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार नियोजन से संबंधित स्थायी एवं अस्थायी साधनों, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा जनसंख्या स्थिरीकरण के महत्व पर आधारित प्रदर्शनी एवं परामर्श केंद्र लगाये गये. मेले में उपस्थित लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न विकल्पों, बच्चों के बीच उचित अंतराल बनाए रखने तथा छोटे एवं स्वस्थ परिवार के लाभों की जानकारी दी गयी.
उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि बच्चों में हो सही अंतराल, तभी हो परिवार का कल्याण. उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण के लिए परिवार नियोजन अत्यंत आवश्यक है. परिवार नियोजन अपनाने से न केवल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार होता है, बल्कि परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति भी सुदृढ़ होती है. उन्होंने आमजन से परिवार नियोजन के प्रति जागरूक होकर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की.
उपायुक्त ने कहा कि भारत के लिए वर्ष 2026 की थीम जब बच्चों में सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल है. इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए जिले में 11 जुलाई से 10 अगस्त, 2026 तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर, परामर्श सत्र एवं जनसंपर्क गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक परिवार नियोजन एवं जनसंख्या स्थिरीकरण का संदेश पहुंचाया जा सके.
सिविल सर्जन ने विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व, बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न चुनौतियों तथा परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की विस्तृत जानकारी दी. साथ ही उपस्थित लोगों से छोटे, स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार की अवधारणा को अपनाने का आह्वान किया.
उत्कृष्ट कार्य करनेवाले स्वास्थ्यकर्मी सम्माानित
मौके पर उपायुक्त के द्वारा फैमिली प्लानिंग और मिशन उदय 2.0 में बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया.कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, चिकित्सक, नर्सिंग कौशल कॉलेज के प्राचार्य एवं छात्र-छात्राएं, एएनएम, स्वास्थ्यकर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए