उपायुक्त ने तांतनगर में पंचायत सचिवालयों का किया निरीक्षण

Author Anil Ranjan|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन
उपायुक्त ने तांतनगर में पंचायत सचिवालयों का किया निरीक्षण

तस्वीर: 14 सीबीएस 32 पंचायत सचिवालय का निरीक्षण करते उपायुक्त | Prabhat Khabar Network

उपायुक्त मनीष कुमार ने तांतनगर प्रखंड में प्रोजेक्ट प्राण के तहत पंचायत सचिवालयों का निरीक्षण किया और सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

चाईबासा. उपायुक्त मनीष कुमार ने तांतनगर प्रखंड में 'प्रोजेक्ट प्राण' के तहत पंचायत सचिवालयों के सुदृढ़ीकरण कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने तांतनगर और कोकचो पंचायत सचिवालयों का भ्रमण कर वहां उपलब्ध नागरिक सुविधाओं और ढांचागत व्यवस्थाओं की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ज्ञान केंद्र (पुस्तकालय), ऊर्जा कक्षा और महिलाओं के लिए बने 'मंईयां कक्ष' का अवलोकन किया. उन्होंने पुस्तकालयों का नियमित संचालन करने तथा महिला सशक्तीकरण के लिए मंईयां कक्ष का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही कार्यालयीन रिकॉर्ड्स के संधारण और स्वच्छता बनाए रखने की हिदायत दी.


विज्ञापन
Anil Ranjan

लेखक के बारे में

By Anil Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola