चार किमी साइकिल रैली निकाल डीसी ने की वोट करने की अपील

पश्चिमी सिंहभूम के डीसी कुलदीप चौधरी ने सोमवार को नोवामुंडी थाना से नोवामुंडी कॉलेज तक साइकिल रैली, मतदाता शपथ और पौधरोपण कर मतदाताओं को जागरूक किया. कहा कि जिले में मतदान 13 मई को है. अपने बूथ पर जाकर वोट जरूर दें
चाईबासा. उपायुक्त कुलदीप चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को नोवामुंडी थाना से नोवामुंडी कॉलेज तक साइकिल रैली, मतदाता शपथ और पौधरोपण कर मतदाताओं को जागरूक किया गया. डीसी ने कहा कि जिले में मतदान 13 मई को है. अपने बूथ पर जाकर मतदान अवश्य करें. अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी प्रेरित करें. जिनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, वे 15 अप्रैल तक प्रपत्र 6 के माध्यम से नाम जुड़वायें. आप बीएलओ या ऑनलाइन माध्यम www.nvsp.in पोर्टल से भी नाम जुड़वा सकते हैं. उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, दिव्यांगों के लिये रैम्प की व्यवस्था की जा रही है. दिव्यांगों को मतदान केंद्र तक लाने व ले जाने की व्यवस्था रहेगी.
नोवामुंडी थाना से कॉलेज पहुंचे, विद्यार्थियों को दिलायी शपथ, पौधे रोपे
डीसी ने उपस्थित सभी लोगों को मतदान करने की शपथ दिलायी. इसके बाद उप विकास आयुक्त, स्वीप नोडल पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी व सहायक समाहर्ता के साथ चार किमी साइकिल रैली नोवामुंडी कॉलेज पहुंचे. कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




