Chaibasa News: सप्ताह में एक ही अपने परिवार से मिल सकेंगे कैदी : डीसी

Published by : MANJEET KUMAR PANDEY Updated At : 04 Apr 2025 11:52 PM

विज्ञापन

उपायुक्त ने कारा सुरक्षा समिति के साथ की बैठक, साफ-सफाई पर चर्चा

विज्ञापन

चाईबासा.दंडाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर की मौजूदगी में शुक्रवार को समाहरणालय प्रकोष्ठ में कारा सुरक्षा समिति की बैठक हुई. साथ ही सुरक्षा ऑडिट, आधारभूत संरचना, पेय जलापूर्ति एवं सीसीटीवी व स्कैनिंग मशीन क्रियान्वयन व साफ सफाई पर चर्चा की गई. इस दौरान उपायुक्त द्वारा कारा सुरक्षा समिति की बैठक निर्धारित तिथि को प्रत्येक माह आयोजित कराने, कारा अधीक्षक को जेल में बंद बंदियों से मुलाकात के लिए कारा अधिनियम के तहत दिए गए निर्देश, बंदी के निकटतम संबंधी या उनके वकील सप्ताह में एक बार ही मुलाकात का पालन करने का निर्देश दिया. परिजनों के सामान का स्कैनिंग मशीन से जांच के उपरांत कारा के भीतर प्रवेश का निर्देश दिया गया.

समय- समय पर करें सीसीटीवी कैमरे की जांच

बैठक में बताया गया कि मंडल कारा में कुल 175 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सीसीटीवी अधिष्ठापन में संबंधित एजेंसी को सूचना भेजकर कर समय-समय पर सभी कैमरों की जांच कराते हुए इसके क्रियान्वयन को दुरुस्त रखा जाए. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि मंडल कारा में मौजूद सभी वायरलेस सेट भी पूर्णरूपेण क्रियान्वित रहे.

बैठक में ये भी थे उपस्थित

बैठक में सिविल सर्जन, पोड़ाहाट व चक्रधरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सामान्य शाखा प्रभारी, कारा अधीक्षक, स्पेशल ब्रांच के पुलिस उपाधीक्षक,भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, नगर परिषद चाईबासा के नगर प्रबंधक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANJEET KUMAR PANDEY

लेखक के बारे में

By MANJEET KUMAR PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola