Chaibasa News : ईचा बांध को रद्द करने की पहल करेगी कांग्रेस : सज्जन वर्मा
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 11 Sep 2025 11:20 PM
ईचा-खरकई बांध विरोधी संघ ने कांग्रेस नेता को सौंपा ज्ञापन
तांतनगर. ईचा-खरकई बांध विरोधी संघ के कोल्हान प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को चाईबासा परिसदन में कांग्रेस के झारखंड पर्यवेक्षक सज्जन सिंह वर्मा को ज्ञापन सौंपा. उनसे विनाशकारी ईचा-खरकई बांध परियोजना को रद्द करने की मांग की. संघ के अध्यक्ष बीरसिंह बुड़ीउली ने कहा कि संविधान के उपबंधों से असंगत और झारखंड जनजातीय परामर्शदातृ परिषद के निर्णयों की अवहेलना कर ईचा-खरकई बांध बनाया जा रहा है. संघ की बातों को गंभीरता से सुनने के पश्चात श्री वर्मा ने कहा कि यह बहुत संवेदनशील मामला है. इसपर सरकार को ध्यान देने की आवश्यकता है. कांग्रेस ईचा-खरकई बांध रद्द करने की पहल करेगी. उन्होंने आश्वस्त किया कि ईचा डैम के मुद्दे को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पास रखेंगे. न्याय दिलाने का कार्य करेंगे. कांग्रेस शासन काल में शुरू हुई परियोजना को वर्तमान समय को देखते हुए रद्द कर आदिवासी-मूलवासियों को न्याय दिलाया जा सके. प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष बीर सिंह बुड़ीउली, उपाध्यक्ष रेयांश सामड, सुरेंद पूर्ति, सन्नी सिंकु, रितेश तामसोय, रविन्द्र अल्डा, गुलिया कालुंडिया, नारायण सिंह पुरती आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










