नोवामुंडी में दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर, दो लोग बुरी तरह घायल

Updated:
विज्ञापन
नोवामुंडी में दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर, दो लोग बुरी तरह घायल

Chaibasa: नोवामुंडी में दो बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग बुरी तरह घायल हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

विज्ञापन

Chaibasa: रात लगभग 9:00 बजे, नोवामुंडी तोड़े टोपा मुख्य मार्ग पर दो बाइक की जोरदार टक्कर में मंगल पूर्ति (23 वर्ष) और सुनील बरजो (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए. पल्सर पर सवार मंगल पूर्ति, महुदी जारका साई टोला के रहने वाले हैं, टक्कर के बाद बेहोश हो गए और उनके सिर और कान से खून बह रहा था. वहीं, हीरो होंडा स्प्लेंडर पर सवार सुनील बारजो, जो तोड़े टोप्पा के रहने वाले हैं, भी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत टाटा स्टील एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मौके पर नोवामुंडी थाना की सब इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी और अभिनय कुमार अपने दलबल के साथ मौजूद थे और उन्होंने घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. पुलिस ने दुर्घटना स्थल से बाइक को जब्त कर कैंपर में लोड कर थाने ले जाया. जानकारी के अनुसार, मंगल पूर्ति बेंगलुरु में काम करते थे और आज ही बेंगलुरु से लौटे थे. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उन्होंने घायलों की हालत का जायजा लिया. स्थानीय लोग इस दुर्घटना से चिंतित हैं और पुलिस ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें…

सरायकेला-खरसावां: आम में मंजर की बहार, कीट प्रबंधन से मिलेगी बंपर पैदावार; 4000 एकड़ में हैं हजारों पेड़

महीनों छुट्टी बाद भी नहीं लौटे हजारीबाग भवन निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, चर्चाओं का बाजार गर्म

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola