26 जून से जारी दुबिल गाँव के ग्रामीणों का आंदोलन प्रशासन के आश्वासन के बाद हुआ समाप्त

Updated:
विज्ञापन

मनोहरपुर के दुबिल माइंस में 26 जून से जारी ग्रामीणों का आंदोलन प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। ग्रामीणों ने मांगों के लिए तीन महीने का समय दिया है।

विज्ञापन

मनोहरपुर: सेल चिड़िया के दुबिल माइंस मे ग्रामीणों द्वारा 26 जून से जारी आंदोलन आखिरकार शनिवार को समाप्त हो गया. प्रशासन द्वार दिए गए आश्वासन पर पर ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया.जबकी ग्रामीणों ने मांगे पूरी होने तक तीन महीने का अल्टीमेटम दिया है. जानकारी के अनुसार ग्रामीणों द्वारा दुबिल माइंस मे जारी आंदोलन को लेकर शनिवार को मनोहरपुर बीडीओ शक्ति कुंज, सीओ प्रदीप कुमार, डीएसपी डेविड डोडराय, छोटानागरा थाना प्रभारी सैनिक समद, चिड़िया थाना प्रभारी वाहिद अंसारी ग्रामीणों से मुलाक़ात करने धरना स्थल पहुँचे.जहां पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से लगभग तीन घंटे तक वार्ता किया.ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया गया. जिसके बाद प्रशासन द्वारा दिए गए मौखिक आश्वासन के बाद ग्रामीण माने और दोपहर करीब 12 बजे आंदोलन को आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया गया. तीन महीने का समय : ग्रामीण आंदोलन समाप्त करने को लेकर ग्रामीणों ने कहा की प्रशासन द्वारा तत्काल 10-15 लोगो को ठेकेदार के द्वारा काम पर रखने की मौखिक सहमति बनी है.इस पर प्रशासन द्वारा मौखिक आश्वासन दिया गया है.साथ ही ग्रामीणों ने कहा की वे लोग अपनी तरफ से सेल व ठेका प्रबंधन को तीन महीने का समय दिया है,ताकि ग्रामीणों की मांगो को पूर्णतः सहमति बन सके.ग्रामीणों ने आंदोलन तोड़ने की घोषणा किया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola