6 साल बाद फिर मनोहरपुर में रुकेगी एर्नाकुलम एक्सप्रेस, सांसद ने दिखाई हरी झंडी

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाती सांसद जोबा माझी

6 साल का इंतजार खत्म! मनोहरपुर स्टेशन पर टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस का ठहराव शुरू. सांसद ने दिखाई हरी झंडी, स्थानीय लोगों ने किया भव्य स्वागत.

विज्ञापन

मनोहरपुर: मनोहरपुर क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक बन गया. लंबे समय से चली आ रही मांग और 6 साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस का मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू हो गया. पहली बार इस ट्रेन के दोबारा रुकने पर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया, जिन्होंने स्टेशन पर गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ ट्रेन का भव्य स्वागत किया और अपनी खुशी का इजहार किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सांसद और विधायक ने दिखाई हरी झंडी

संबोधित करते ‍‍विधायक जगत माझी
संबोधित करते ‍‍विधायक जगत माझी

ट्रेन के मनोहरपुर स्टेशन पहुंचने पर सांसद जोबा माझी, विधायक जगत माझी, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि जेबी तुबिद और चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. अतिथियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया. सांसद जोबा माझी ने इसे जनता के संघर्ष की जीत बताया और मनोहरपुर रेलवे फाटक पर जाम की समस्या से निजात के लिए ओवरब्रिज निर्माण की पुरजोर मांग उठाई.

सारंडा सवारी गाड़ी के नियमित परिचालन की उठी मांग

सांसद को सम्मानीत करते डीआरएम
सांसद को सम्मानीत करते डीआरएम

संबोधन के दौरान विधायक जगत माझी ने कोविड से पहले जैसी यात्री सुविधाएं बहाल करने पर जोर दिया. उन्होंने रेल अधिकारियों से क्षेत्र की लाइफलाइन मानी जाने वाली सारंडा सवारी गाड़ी का नियमित परिचालन सुनिश्चित करने की मांग की. कार्यक्रम में सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी, पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, डीएसपी डेविड ए. दोदराय और थाना प्रभारी अमिएल एक्का सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व रेल अधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola