मजदूर संघर्ष संघ में 20 नये सदस्य हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन
मजदूर संघर्ष संघ में 20 नये सदस्य हुए शामिल

बैठक में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की चिरिया इकाई ने सदस्यता विस्तार कार्यक्रम के तहत 20 नये सदस्यों को संगठन में शामिल किया है। संगठन की मजबूती पर दिया जोर।

विज्ञापन

चिरिया. झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की चिरिया इकाई ने केंद्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर शनिवार को संगठन के कार्यालय-सह-आवास में सदस्यता विस्तार कार्यक्रम किया. संगठन की मजबूती के लिए 20 नये सदस्यों को जोड़ा गया. नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों में मीरा दास को महिला कोषाध्यक्ष, प्रीति राउत नाग को बेरोजगार महिला उपाध्यक्ष, सीमा समद को सक्रिय सदस्य और शंभू सिंह बड़ाइक को कोषाध्यक्ष बनाया गया. मनोहरपुर क्षेत्र के माइंस मजदूरों की ओर से लाला टोपनो, निरोध नायक व नवीन चंद्र नायक को सक्रिय सदस्य, धनीराम अंगरिया को उपाध्यक्ष, शिव शंकर बड़ाइक को उप महामंत्री, राजेश नेवार को युवा वर्ग का सह सक्रिय सदस्य, मुकु बायपाई को कार्यकारिणी सदस्य तथा राजेश नायक और तुलसी कछुआ को संगठन में शामिल किया गया. सप्लाई मजदूरों की ओर से लक्ष्मण लकड़ा एवं बलराम बड़ाइक, जबकि चिड़िया माइंस मजदूरों की ओर से फ्रांसिस हंस,वसंत कोल एवं दीपक मुंडारी को संगठन की सदस्यता दिलायी गयी. संघ के नेता रामा पांडे ने कहा कि संगठन में छल-कपट और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola