चाईबासा में सजेगा अमरनाथ धाम जैसा अलौकिक दरबार, जानें क्या है पूरी तैयारी

Updated:
विज्ञापन

बाबा बर्फानी

चाईबासा के शिवा तालाब स्थित शिवालय में बाबा बर्फानी के अलौकिक दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है. 28 अगस्त को भक्त प्राकृतिक बर्फ से निर्मित शिवलिंग देख सकेंगे.

विज्ञापन

चाईबासा: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव भक्त मंडल चाईबासा द्वारा शिव भक्तों के लिए एक अत्यंत पावन और भव्य आयोजन किया जा रहा है. शहर के शिवा तालाब स्थित शिवालय परिसर में अमरनाथ धाम की पवित्र गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी के दिव्य एवं अलौकिक स्वरूप के दर्शन की विशेष व्यवस्था की गयी है. इस धार्मिक आयोजन को लेकर शहर के शिवभक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शुक्रवार को शाम 6 बजे से होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

आयोजन समिति के अनुसार, शुक्रवार 28 अगस्त 2026 को संध्या 6:00 बजे से शिवा तालाब स्थित शिवालय परिसर में श्रद्धालुओं के लिए पट खोल दिए जाएंगे. इस पावन अवसर पर शिव भक्त मंडल द्वारा विशेष रूप से प्राकृतिक बर्फ से बाबा बर्फानी का अत्यंत सुंदर और भव्य स्वरूप तैयार किया गया है, जो श्रद्धालुओं को प्रत्यक्ष अमरनाथ यात्रा जैसा अद्भुत अहसास कराएगा.

श्रद्धा व आस्था का केंद्र बनेगा बर्फ से निर्मित शिवलिंग

पूरी तरह प्राकृतिक बर्फ से निर्मित यह भव्य शिवलिंग चाईबासा में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का मुख्य केंद्र बनने जा रहा है. आयोजन को लेकर शिव भक्त मंडल की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा, कतारबद्ध दर्शन और सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए जा रहे हैं ताकि किसी भी भक्त को असुविधा न हो.

शिव भक्त मंडल ने की कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

शिव भक्त मंडल चाईबासा ने शहरवासियों के साथ-साथ आसपास के सभी ग्रामीण क्षेत्रों के शिवभक्तों से भी अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर सपरिवार उपस्थित हों. समिति ने सभी से आग्रह किया है कि वे संध्या बेला में पहुंचकर बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन प्राप्त करें और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर अपने जीवन को धन्य बनाएं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola