बस के धक्के से टोटो पर सवार तीन बच्चे समेत आठ लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
बस के धक्के से टोटो पर सवार तीन बच्चे समेत आठ लोग घायल

चाईबासा में तेज रफ्तार बस ने टोटो को टक्कर मार दी, जिससे तीन बच्चों समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चाईबासा मुफस्सिल थाना अंतर्गत गांव स्थित ग्रीन मेस के पास एक तेज रफ्तार से आ रही यात्री बस में टोटो पर धक्के मारा. जिसे टोटो पलट गया. टोटो पर सवार 3 बच्चे समेत आठ लोग घायल हो गये हैं. सभी घायलों को घटनास्थल से उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. घटना मंगलवार शाम करीब 4 बजे की है. सभी घायल एक परिवार के सदस्य हैं. वे सभी तुईबीर गांव के रहने वाले हैं.

घायलों ने बताया कि तुईबीर गांव से टोटो पर सवार होकर बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने के लिए थाना क्षेत्र के डोंंकासाई गांव जा रहे थे. इसी दौरान भरभरिया -तांतनगर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक यात्री बस ने तुईबीर स्थित ग्रीन मेस के पास टोटो पर धक्के मार दिया. जिससे टोटो पलट गया. टोटो से सभी लोग दब गये. स्थानीय लोगों की मदद से टोटो से बाहर निकाल कर सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया. घायलों ने बताया कि बस चालक मौके पर फरार हो गया. इस हादसे में तुलसी बानरा (55) को गंभीर चोट आयी है. अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी मिलने पर मुफस्सिल थाना के पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच में जुट गयी है.

घायल होने वाले लोग

बसंती बानरा (25) तुलसी बानरा (55) शिव शंकर हेंब्रम, सोमवारी हेंब्रम, सुनीता बिरूवा, तुलसी बानरा (4),आदिराम हेंब्रम (3), सोनम हेंब्रम (5) शामिल है.


विज्ञापन
Bhagirathi Mahato

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola