Chaibasa News : फ्रेंड्स क्लब को हराकर स्टूडेंट क्लब क्वाफा में
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मेंअशोक जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन
चाईबासा.आकाश यादव और तौसिफ एहसान की बेहतर बल्लेबाजी से स्टूडेंट क्लब चाईबासा ने फ्रेंड्स क्लब चाईबासा को चार विकेट से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गये शुक्रवार के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंडस क्लब चाईबासा ने निर्धारित 30 ओवर में पांच विकेट खोकर 204 रनों का स्कोर खड़ा किया.
कार्तिकेय पाठक ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए दो चौके एवं आठ छक्कों की मदद से 68 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं कप्तान विमलेश नाग ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी का परिचय देते हुए सात चौके की मदद से 50 रन बनाए. अन्य बल्लेबाजों में अमित गोप ने 25, सचिन सिंह ने 22 तथा निलेश सिंह कुंटिया ने 14 रनों का योगदान दिया. स्टूडेंट क्लब चाईबासा की ओर से अतुल ने 33 रन देकर दो विकेट हासिल किए. मनीष कुमार, आकाश यादव एवं तौसिफ एहसान को एक-एक सफलता हाथ लगी.स्टूडेंट क्लब 205 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया
जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टूडेंट क्लब की टीम ने 29.2 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. आकाश यादव ने दो चौके एवं तीन छक्के की मदद से 49 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुआ. तौसिफ एहसान ने दो चौके एवं पांच छक्के की सहायता से 43 रन एवं मो साकिब ने 26 रन बनाए. मोअज्जम खान ने 31 रन, विकेटकीपर बल्लेबाज शुभम गुप्ता ने 17 रन, मनीष कुमार ने 11 रन तथा मो वसीम ने नाबाद 10 रन बनाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. फ्रेंड्स क्लब चाईबासा की ओर से चंदन गोप ने 32 रन देकर तीन विकेट तथा सुभाष जोंको ने 53 रन देकर दो विकेट हासिल किए. राजकुमार नायक को एक सफलता हाथ लगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










