Chaibasa News : गुवा शहीद दिवस की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 02 Sep 2025 11:05 PM

विज्ञापन

डीसी व एसपी ने गुवा शहीद स्मारक, एरोड्रम और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

विज्ञापन

गुवा. गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आठ सितंबर को शहीद दिवस कार्यक्रम आयोजित होगा. इसकी तैयारियों व सुरक्षा को लेकर मंगलवार को उपायुक्त चंदन कुमार व पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने शहीद स्थल का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने गुवा शहीद स्मारक, एरोड्रम, कार्यक्रम स्थल, वीआइपी लोगों के आवागमन व ठहरने समेत नेताओं व कार्यकर्ताओं की गाड़ियों की पार्किंग हिरजीहाटिंग में बनाने व खाने की व्यवस्था करने आदि स्थानों का निरीक्षण व सुरक्षा जायजा लिया. पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को व्याप्त खामियों को दूर करने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिये.

मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद आदि देंगे श्रद्धांजलि :

शहीद दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कई मंत्री, विधायक, सांसद शामिल होंगे. उपायुक्त चंदन कुमार व पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने पुलिस पदाधिकारी के साथ सेल गुवा क्लब के लांज में बैठक की. कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की. इस दौरान डीडीसी संदीप मीणा, सदर एसडीओ, एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव, मनोहरपुर के एसडीओ, एसडीपीओ, इन्स्पेक्टर, नीतीश कुमार उपस्थित रहे.

शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे कांग्रेसी

जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में विधायक सोनाराम सिंकु की उपस्थिति में कांग्रेसियों ने बैठक की. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ललित दोराइबुरु, मंजीत प्रधान, संजय हेम्ब्रम आदि मौजूद थे. बैठक में 08 सितंबर को आदिवासी रीति रिवाज से गुवा शहीद दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर मायाधर बेहरा, आबिद हुसैन, जितेंद्र पूर्ति, सावित्री जेराई, संतोष नाग मुंडा, सोमनाथ सिंकु, सूरज मुखी, मथुरा लागुरी, दिनेश प्रधान, सुशील हेस्सा, रघुनाथ राउत, विश्वकर्मा दास, बिलास प्रजापति, विक्रम हेम्ब्रम, मकरध्वज सरदार, क्रांति तिरिया, प्रदीप प्रधान, रंजन गोप, शमशाद आलम, मो इकबाल, मो मुजाहिद, सलीम कुरेशी, सुरेश प्रजापति, लोकनाथ पान, सरफराज आलम, सागर लागुरी, संजीत दास, बबलू गोप, प्रकाश गोप, संजय गोप, सूरज चांपिया, दानिश हुसैन, मामूर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola