Chaibasa News : मुक्केबाजी चैंपियनशिप में प. सिंहभूम के मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

मंजेश प्रधान ने 75-80 किग्रा में स्वर्ण हासिल कर ग्रेटर नोएडा के लिए टिकट पक्का किया

विज्ञापन

चक्रधरपुर. जमशेदपुर स्थित जेआरडी स्पोट् र्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 18वीं एलीट (पुरुष एवं महिला) झारखंड राज्य मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन किया गया. इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के 10 जिलों से कुल 40 मुक्केबाजों ने भाग लेकर अपने कौशल और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया. इस प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिला से कुल 5 मुक्केबाजों ने भाग लिया, जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया. पश्चिमी सिंहभूम के मुक्केबाजों ने विभिन्न भार वर्गों में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. प्रतियोगिता में मंजेश प्रधान (75-80 किग्रा) भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे.

राष्ट्रीय स्तर पर क्वालीफाई :

स्वर्ण पदक विजेता मंजेश प्रधान ने 75-80 किग्रा भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर न केवल राज्य खिताब जीता, बल्कि 9वीं एलीट राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया. यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 4 से 10 जनवरी तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगी, जहां मंजेश झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. चक्रधरपुर सेरसा के मुक्केबाजों ने भी मजबूत उपस्थिति दर्ज की. इस सफलता पर सेरसा के जनरल सेक्रेटरी तेज प्रताप सिंह, बॉक्सिंग सेक्रेटरी भूषण प्रसाद, मुक्केबाज विकास दहिया तथा पश्चिमी सिंहभूम बॉक्सिंग कोच एमडी तबरेज हामिद और नीरज बिरोली ने मंजेश को राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने की बधाई दी.

मुक्केबाज का नाम

भार वर्ग (किग्रा)

पदक

मंजेश प्रधान 75-80 स्वर्ण

अभिषेक भारती 47-50 रजत

विपुल कुमार यादव 65-70 रजत

किरण पिंगुआ 80-85 रजत

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola