संतोष ट्रॉफी के लिए झारखंड के 22 खिलाड़ियों का चयन

चक्रधरपुर से झारखंड टीम की घोषणा की गयी, बंगाल के कल्याणी में 16 नवंबर से खेला जायेगा मैच
प्रतिनिधि,चक्रधरपुर
संतोष ट्रॉफी के झारखंड टीम में 22 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे खेल संगठन (सेरसा) फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव संतोष सिंह के नेतृत्व में संतोष ट्रॉफी के लिए 22 सदस्यीय टीम की घोषणा की गयी. इसमें रांची से 7, गुमला से एक, जमशेदपुर से 7, पश्चिमी सिंहभूम से 2, सरायकेला, धनबाद व रामगढ़ से एक-एक एवं बोकारो से 2 खिलाड़ी शामिल हैं. टीम चयन के लिए चार जोन में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें 35 में 22 खिलाड़ियों को चयन किया गया. इस मौके पर सेरसा के महासचिव तेज नारायण, सेरसा फुटबॉल के सहायक सचिव रंजीत चटर्जी, हेड कोच सुदिप्तो मजूमदार व दीपक कुमार उपस्थित थे.चक्रधरपुर से रवाना हुई झारखंड की टीम
राष्ट्रीय प्रतियोगिता संतोष ट्रॉफी में भाग लेने के लिए झारखंड की 22 सदस्यीय टीम मंगलवार को जमशेदपुर रवाना हो गयी. बुधवार को जमशेदपुर में झारखंड टीम का दोस्ताना मैच खेला जायेगा. इसके बाद झारखंड टीम जमशेदपुर से बंगाल कल्याणी के लिए रवाना होगी. सेरसा के महासचिव तेज नारायण ने बताया कि झारखंड की टीम को ग्रुप-सी में पश्चिम बंगाल, बिहार व उत्तर प्रदेश के साथ रखा गया है. ग्रुप-सी के मैच बंगाल के कल्याणी में 16 नवंबर से खेला जायेगा. 16 नवंबर को झारखंड टीम पश्चिम बंगाल से, 18 नवंबर को झारखंड का मैच बिहार से व 20 नवंबर को झारखंड का मुकाबला उत्तर प्रदेश से होगा.चयनित खिलाड़ियों के नाम
विदेश तिर्की रांचीमंजित करमाली रांचीउपेंद्र हजम रांचीसंदीप उरांव रांचीओश्विन पूर्ति रांची
रोहित तिग्गा रांचीजय टोप्पो रांचीबुद्धदेव उरांव गुमला
मो अदनान जमशेदपुररंगलाल मुर्मू जमशेदपुरबसेट हांसदा जमशेदपुरसंजय मुर्मू जमशेदपुर
ठाकुर किस्कु जमशेदपुररंजीत मार्डी जमशेदपुरजयपाल सिंह सिरका जमशेदपुरगोविंद कालुंडिया पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)
सिकुर देवगम पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)चंद्रमोहन सोय सरायकेलापंकज बास्के धनबादकृष्णा हेम्ब्रम बोकारो
मो फैजल हुसैन बोकारोहरिश बेदिया रामगढ़कोच – सुदिप्तो मजूमदार
सहायक कोच – दीपक कुमारडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




