बूथ स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता महासम्मेलन 15 को : वीरेंद्र

Updated:
विज्ञापन
बूथ स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता महासम्मेलन 15 को : वीरेंद्र

जामताड़ा. भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल के नेतृत्व में बुधवार को विजयादशमी मिलन समारोह का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल के नेतृत्व में बुधवार को विजयादशमी मिलन समारोह का आयोजन हुआ. इसमें जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं शामिल हुए. भाजपा नेता ने कहा कि 15 अक्तूबर को जामताड़ा नगर भवन में सुबह 10 बजे से बूथ स्तरीय कार्यकर्ता महासम्मेलन का आयोजन होगा. इसके लिए रणनीति तैयार की. कहा कि सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं का यह मिलन समारोह कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार करेगा. जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है. महासम्मेलन में हजारों भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे. मौके पर पबिया मंडल अध्यक्ष कार्तिक भंडारी, गोपालपुर मंडल अध्यक्ष राजेश मंडल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जावेद अंसारी, पूर्व मिहिजाम नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश यादव, पूर्व गोरायनाला मंडल अध्यक्ष श्यामल मंडल, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रणजीत राणा, सीताराम दे, मुकेश पांडेय, सरयू पंडित, गोवर्धन मंडल, श्याम सिंह, प्रहलाद रजक, राहुल मंडल, अशोक मंडल आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola