Bokaro News : चार साल बाद परिवार से मिला रांची का युवक
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 09 Apr 2026 11:36 PM
Bokaro News : परिवार से बिछड़ा रांची का एक युवक चार साल बाद परिवार से मिला.
परिवार से बिछड़ा रांची का एक युवक चार साल बाद परिवार से मिला. सीडब्ल्यूसी कार्यालय कैंप दो में गुरुवार को कागजी कार्रवाई के बाद अध्यक्ष लीलावती देवी ने रांची से आये न्यायिक पदाधिकारियों के समक्ष परिजनों को उसे सौंप दिया. सीडब्ल्यूसी बोकारो की अध्यक्ष लीलावती देवी ने कहा कि 20 वर्षीय गुरवा वर्ष 2022 में पिंड्राजोरा इलाके में भटकते मिला था. गांव वालों ने उसे पुलिस को सौंपा. आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बाल कल्याण समिति के समक्ष उसे प्रस्तुत किया गया. इसके बाद समिति के निर्देश पर चास के बालगृह में आश्रय दिया गया था.
बारात से लौटते समय खो गया था
गुरवा अपने बारे में कुछ स्पष्ट बता नहीं पा रहा था. उसका आधार कार्ड बनाने की कई बार कोशिश हुई. बाद में पता चला कि उसका आधार पहले से बना हुआ है. यूनिसेफ व सेंटर फॉर चाइल्ड राइट्स, एनयूएसआरएल के सहयोग से आधार से जुड़ी जानकारी प्राप्त हुई. इसी के आधार पर उसके घर का पता चल सका. युवक की मां ने बताया कि गुरवा बारात गया था. लौटते समय खो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










